बहराइच: जिले के नानपारा तहसील में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत बुधवार को प्रभात फेरी निकाली गई. रैली में शामिल लोग जय श्री राम के नारे लगाते हुए मुख्य मार्गों से क्षेत्र का भ्रमण किया.
राम मंदिर निर्माण निधि अभियान सफल बनाने को निकाली प्रभात फेरी - नानपारा तहसील में रैली निकाली गई
यूपी के बहराइच में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई. भजन-कीर्तन गाते हुए प्रभात फेरी मुख्य मार्गों से होकर गुजरी.
![राम मंदिर निर्माण निधि अभियान सफल बनाने को निकाली प्रभात फेरी प्रभात फेरी निकाली गई.](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-10318441-733-10318441-1611183750083.jpg)
प्रभात फेरी टोली नानपारा के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुये जगदेश्वरी नगर कॉलोनी में समाप्त हुई. प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए. राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों की ओर से निकाली गई प्रभात फेरी में श्री राम भगवान का भजन-कीर्तन भी हुए. रैली को सफल बनाने में जेपी गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक सुशील श्रीवास्तव, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अनिल, हनुमान सिंह, पंकज जायसवाल, दीपक, गोपाल, अशोक जायसवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा अजय कुमार, ऊषा सिंघानिया, दीपक श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, तीरथ साहू,आनंद रस्तोगी, अजय सभासद, अशोक मित्तल एवं भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ता मौजूद रहे.