उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

जनविश्वास यात्रा को संबोधित करने 24 को महसी आएंगे मुख्यमंत्री, भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी - up news today

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शुक्रवार को जैतापुर के बिसवां गांव में जैतापुर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने बैठककर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की. मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह गुड्डू ने कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे तन्मयता से जुट जाएं.

जनविश्वास यात्रा को संबोधित करने 24 को महसी आएंगे मुख्यमंत्री
जनविश्वास यात्रा को संबोधित करने 24 को महसी आएंगे मुख्यमंत्री

By

Published : Dec 22, 2021, 10:36 PM IST

बहराइच :आगामी 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महसी में आगमन संभावित है. वह महसी विधानसभा के रमपुरवा में जनसभा को संबोधित करेंगे. भाजपा की ओर से निकाली गई जनविश्वास यात्रा भी इसी दिन महसी पहुंचेगी. मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद से ही पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर तैयारियां तेज कर दी हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शुक्रवार को जैतापुर के बिसवां गांव में जैतापुर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने बैठककर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की. मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह गुड्डू ने कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे तन्मयता से जुट जाएं. कहा कि पदाधिकारी गांवों में भ्रमण कर लोगों को इसकी जानकारी दें.

कहा कि लोगों को जनसभा स्थल पर पहुंचने के लिए प्रेरित करें. इसी दिन भाजपा की जन विश्वास यात्रा भी कैसरगंज से होते हुए महसी विधान सभा में प्रवेश करेगी. यात्रा के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है. महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री के आगमन के बाद से लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे है.

यह भी पढ़ें :सोनभद्र पहुंची भाजपा की जनविश्वास यात्रा, सीएम योगी ने जनता को दी ये सौगात


योगी आदित्यनाथ रमपुरवा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे. लोगों को सरकार की नीतियों से रूबरू कराएंगे. भाजपा के कार्यकर्ता भी क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करके झंडा लगवा रहे हैं. कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दे रहे बैठक में मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी विधानसभा क्षेत्र के चौराहों, कस्बों से होते हुए जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी.

भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, अरुणेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर रहकर तैयारियों की टोह लेते रहे. इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार सहायक अभियंता शशिकांत अवर अभियंता पंकज सिंह, समरजीत, एडीओ पंचायत पाटेश्वर सिंह ने कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया.
मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह को जैतापुर तेजवापुर में शशिकांत त्रिपाठी, महसी में संजय, रायपुर मंडल में प्रदीप सैनी लोगों को आमंत्रण पत्र बांटते नजर आए बूथ स्तरीय पदाधिकारी भी आमंत्रण पत्र बांट रहे हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details