उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

बलहा विधानसभा उपचुनाव: सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

By

Published : Oct 15, 2019, 7:45 AM IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच की बलहा विधानसभा के होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने भी बहराइच में कार्यकर्ताओं में जोश भरा.भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर के समर्थन में मिहींपुरवा आए थे.

सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बहराइच: बलहा विधानसभा उपचुनाव को फतेह करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. कई मंत्रियों के दौरे के बाद चुनावी रणनीति के महारथी माने जाने वाले भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में जोश भरने का काम किया है.

कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सुनील बंसल.

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत
बलहा विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक रखी है. केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, कैबिनेट मिनिस्टर स्वाति सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुमन सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पुरुषार्थ सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गोदावरी मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह, जिले के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, माधुरी वर्मा, पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल सहित तमाम नेता और पदाधिकारी भाजपा प्रत्याशी को जिताने की मुहिम में जुटे हैं.

ये भी पढ़ेंः-लखनऊः मतदाता सत्यापन में लापरवाही बरतने पर डीएम ने 5 अधिकारियों को जारी किया नोटिस

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चाहे छोटा हो या बड़ा हो भाजपा के लिए पूंजी के समान है. चाहे लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव भाजपा ने बूथ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही विपक्षी दलों का सफाया कर दिया. कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर लगता है कि बलहा उपचुनाव में हंड्रेड परसेंट भाजपा जीतने जा रही है.
-सुनील बंसल, संगठन महामंत्री, भाजपा

ABOUT THE AUTHOR

...view details