बहराइच: जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे. लेकिन जिला प्रशासन ने तिरंगा यात्रा पर रोक लगा दी. तिरंगा यात्रा ठाकुर हुकुम सिंह पीजी कॉलेज से निकाली जानी थी.
एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर तिरंगा यात्रा निकाली.
- तिरंगा यात्रा ठाकुर हुकुम सिंह पीजी कॉलेज से निकाली जानी थी, जिसमें सैकड़ों छात्र शामिल थे.
- जिला प्रशासन ने तिरंगा यात्रा पर रोक लगा दी और यात्रा को कॉलेज गेट से आगे नहीं बढ़ने दिया.
- प्रशासन के इस रवैया से एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है.
- यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला संयोजक विवेक प्रताप सिंह, विभाग संयोजक आदर्श शुक्ला, शुभम श्रीवास्तव शामिल रहे.