बदायूं:सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में किसानों पर कितना अत्याचार हुआ है, यह किसी से छिपा नहीं है. बीजेपी की प्रदेश और देश दोनों जगह सरकार है, लेकिन महिलाओं का सम्मान नहीं बचा पाई. उन्होंने कहा कि अब महिलाएं अत्याचार के खिलाफ निकल पड़ी हैं, इसलिए सपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता.
सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव का शनिवार को दातागंज विधानसभा क्षेत्र के उसावां नगर में प्रथम बार आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ. उन्होंने नगर में कई स्थानों पर भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी को कोसा और 2022 में सपा की सरकार बनने का दावा किया.
मीडिया से सवालों का जवाब देते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि किसानों के साथ जो अत्याचार हो रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है. किसान परेशान है. महंगाई की वजह से डीजल व पेट्रोल महंगा मिला रहा है. खाद महंगी मिल रही है. गेहूं, धान इतना सस्ता है कि उस उसकी कीमत नहीं मिल पा रही है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है. बीजेपी ने जनता को गुमराह करके दो बार सरकार बनाई. अब 2022 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे.