उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

आजमगढ़ में अखिलेश पर जमकर बरसे स्वतंत्र देव सिंह, बोले- सपा वंशवाद की पार्टी

आजमगढ़ दौरे पर आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा वंशवादी पार्टी है.

By

Published : Jan 30, 2020, 8:31 PM IST

etv bharat
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह.

आजमगढ़:जनपददौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जगह-जगह स्वागत करते नजर आए. वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंहने कहा कि सपा वंशवाद की पार्टी है.

आजमगढ़ में अखिलेश पर जमकर बरसे स्वतंत्र देव सिंह.

'विरोधी दल जनता को कर रहे गुमराह'
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एनआरसी और सीएए को लेकर विरोधी दल लगातार प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर इसके बारे में लोगों को जानकारी देंगे. उन्होंने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा.

आज राहुल गांधी चौकीदार चोर कह रहे हैं, जबकि देश की 130 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और मोदी पर भरोसा कर रही है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी का निर्णय वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद पर नहीं राष्ट्रवाद पर आधारित होता है.

सपा-बसपा पर साधा निशाना
सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन सरकारों में प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और लूट जमकर हुई. एक परिवार ने पूरे राज्य को जमकर लूटा. कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, बदायूं, फिरोजाबाद और आजमगढ़ से लेकर सभी जनपदों में परिवार के नेता चुनाव लड़े, जिससे कोई यादव कार्यकर्ता सांसद न बनने पाए.

मुलायम सिंह यादव के सपनों को तोड़ रही है सपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम और मुलायम सिंह यादव के सपनों को सपा-बसपा तोड़ने का काम कर रही है. प्रदेश की जनता इसे भली-भांति समझ रही है. आज योगी जैसा यूपी को ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है, जो गरीबों की सेवा कर रहा है.

इसे भी पढ़ें:-यूपी पुलिस पर नहीं है भरोसा, महाराष्ट्र में ही रखा जाए : डॉ कफील खान

ABOUT THE AUTHOR

...view details