उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय से मिलेगी मंदिर निर्माण की जानकारी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन किया गया. इस दौरान विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज मौजूद रहे. उन्होंने मंदिर से जुड़ी जानकारी हुए बताया कि अब मंदिर निर्माण के कार्य की प्रगति और इससे संबंधित समस्त जानकारी ट्रस्ट के कैंप कार्यालय में उपलब्ध होगी.

By

Published : Jun 8, 2020, 5:33 PM IST

Updated : Sep 20, 2022, 4:30 PM IST

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कैंप कार्यालय.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कैंप कार्यालय.

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मुख्य गेट के पास स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन किया गया. कैंप कार्यालय का वैदिक मंत्रोचार और विधिवत अनुष्ठान के साथ उद्घाटन हुआ. अनुष्ठान में शामिल हुए विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने कहा कि अब मंदिर निर्माण के कार्य की प्रगति और इससे संबंधित समस्त जानकारी ट्रस्ट के कैंप कार्यालय में उपलब्ध होगी.

राम जन्मभूमि परिसर में ट्रस्ट के ऑफिस की शुरुआत से पहले वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिवत पूजा पाठ किया गया. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल के मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे. राम जन्मभूमि परिसर में समतलीकरण के दौरान ही ट्रस्ट ने कार्यालय का निर्माण करवा लिया था. लॉकडाउन-5 में छूट मिलने के बाद विधिवत पूजा पाठ के साथ ट्रस्ट ने ऑफिस का उद्घाटन किया.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज पहुंचे. उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के कैंप कार्यालय में मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी. मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि परिसर में समतलीकरण का कार्य हो गया है. राम मंदिर निर्माण कार्यशाला में रखे पत्थर को कैसे और किस रास्ते से रामजन्म परिसर में लाया जाएगा, इसको लेकर विचार किया जा रहा है.


बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से राम जन्मभूमि परिसर को संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. ऐसे में परिसर में प्रवेश देने से पहले लोगों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच से गुजरना पड़ता है.

Last Updated : Sep 20, 2022, 4:30 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details