उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

ताजमहल नहीं अब राम मंदिर के नाम से जाना जाएगा भारतः संयुक्ता भाटिया - राम मंदिर निर्माण

लखनऊ नगर निगम की महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है.अयोध्या अब एक पर्यटन नगरी बनने जा रही है.उन्होंने कहा कि भारत अब ताजमहल के नाम से नहीं राम मंदिर के नाम से जाना जाएगा.

लखनऊ महापौर.
लखनऊ महापौर.

By

Published : Jan 8, 2021, 10:16 PM IST

अयोध्याःलखनऊ नगर निगम की टीम शुक्रवार को अयोध्या पहुंची. उन्होंने अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों का जायजा लिया. लखनऊ नगर निगम की महापौर संयुक्ता भाटिया और 75 पार्षद अयोध्या भ्रमण पर अयोध्या पहुंचे. दर्शन कार्यक्रम से पूर्व अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अपने आवास पर महापौर संयुक्ता भाटिया और पार्षदों का स्वागत किया. इस दौरान लखनऊ नगर निगम के पार्षदों ने रामलला के जयकारे भी लगाए.

लखनऊ महापौर का अयोध्या दौरा.

ताजमहल नहीं अब राम मंदिर के नाम से जाना जाएगा भारत

इस दौरान लखनऊ नगर निगम की महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है. अयोध्या अब एक पर्यटन नगरी बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि भारत अब ताजमहल के नाम से नहीं राम मंदिर के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि एक नगर निगम दूसरे नगर निगम से मिलकर एक दूसरे के बारे में जानकारी ले रहे हैं. राम नगरी ऐतिहासिक नगरी में लखनऊ नगर निगम की टीम अपने आप को धन्य पा रही है.

अयोध्या पहुंची लखनऊ महापौर.

संयुक्ता भाटिया ने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा, लेकिन अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है. राष्ट्र के निर्माण में अब अयोध्या भी अपनी भूमिका निभाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details