उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी पहुंचे अयोध्या, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - अयोध्या खबर

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिले के प्रभारी पदमसेन चौधरी अयोध्या पहुंचे. इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी का जोरदार स्वागत किया.

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी का पहुंचे अयोध्या
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी का पहुंचे अयोध्या

By

Published : Feb 2, 2021, 10:57 AM IST

अयोध्या: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिले के प्रभारी पदमसेन चौधरी अयोध्या पहुंचे. जहां पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और जिलाध्यक्ष संजीव सिंह भी मौजूद रहें.

स्वागत में बुकें किया गया भेंट
इस दौरान उनके स्वागत में बुकें भी भेंट किया गया. इसके बाद रायपुर में आयोजित बैठक में वह शामिल हुए. रात्रि में प्रवास के दौरान भी व पदाधिकारियों संगठनात्मक चर्चा करेंगे. इस दौरान जिले के प्रभारी पदमसेन चौधरी ने कहा कि वैचारिक रुप से प्रबल तथा सदा अनुशासन में रहने वाले कार्यकर्ता भाजपा की पहचान है. पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए पार्टी का प्रत्येक सदस्य समाज में सेवा भाव से कार्य करता है. महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है. प्रतिभा को यहां महत्व दिया जाता है.

सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथ की समीक्षा की जा रही है. सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह का माहौल है. पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, परमानंद मिश्रा, राकेश मणि त्रिपाठी, बालकृष्ण वैश्य, रणधीर सिंह डब्लू, सतीश सिंह पिंटू, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, विपिन सिंह बब्लू, विनोद श्रीवास्तव, रामजी तिवारी, रमाकांत पाण्डेय, विद्याकांत द्विवेदी, आकाश मणि त्रिपाठी, रवि शर्मा, राघवेन्द्र पाण्डेय, देवता पटेल, विकास गुप्ता, बब्लू मिश्रा मौजूद रहे.

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

...view details