उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

अयोध्या: सदस्यता अभियान में जुटी बीजेपी, 2022 जीतने की तैयारी

2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और संगठन दोनों तैयारियों में जुट गए हैं. भाजपा सदस्यता अभियान के तहत ज्यादा-ज्यादा लोगों को जोड़ने की कवायद में लगी है, जिसके जरिए 2022 चुनाव की वैतरणी से पार पाया जा सके.

By

Published : Aug 9, 2019, 10:57 AM IST

भाजपा सदस्यता अभियान से 2022 जीतने की तैयारी.

अयोध्या: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को जीतने के लिए भाजपा सरकार और संगठन दोनों एक साथ मिलकर अभी से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं. जिसके तहत भाजपा सरकार की तरफ से विधायक और संगठन की तरफ से जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने मिलकर सदस्य सदस्यता अभियान की शुरुआत की.

भाजपा सदस्यता अभियान से 2022 जीतने की तैयारी.

अयोध्या महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे महानगर की सदस्यता कमेटी इस अभियान को लगभग पूरा कर चुकी हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों की कमेटियों को जल्द ही पूरा करके इस बार सदस्यता का रिकॉर्ड भी तोड़ना होगा.

एक ओर जहां विपक्षी पार्टियां 2014 के बाद 2017 विधानसभा और 2019 लोकसभा के बाद अभी तक हार के सदमे से उबर नहीं पाई हैं, वहीं भाजपा ने अपनी 2022 विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत सुनिश्चित करने के लिए सदस्यता अभियान जोर-शोर से शुरू कर दिया है. इसी क्रम में भाजपा सरकार की ओर से विधायक और संगठन की ओर से सभी पदाधिकारी मौजूद रहे.

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि हम भाजपा सरकार की योजनाओं-नीतियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. सभी किए गए अच्छे कार्यों से जनता खुद ही वाकिफ होकर हमारे पास सदस्यता अभियान में जुड़ने के लिए आ रहे हैं. यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक प्रकार से बेहतर कार्य को दिखा रहा है. निश्चित तौर पर हम आगामी सभी चुनाव को जीतकर फिर से भाजपा का परचम लहराएंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details