उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

अयोध्या पुलिस ने दुर्लभ जानवरों का शिकार करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र में आज पुलिस ने दो शिकारियों विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है. ग्रामीणों की शिकायत के बाद काफी समय से पुलिस को इनकी तलाश थी.

By

Published : Jan 23, 2021, 2:04 PM IST

Updated : Jan 23, 2021, 2:32 PM IST

अयोध्या पुलिस ने दो शिकारियों को किया गिरफ्तार.
अयोध्या पुलिस ने दो शिकारियों को किया गिरफ्तार.

अयोध्या : जिले के हैदरगंज थाने की पुलिस ने दो ऐसे शिकारियों को पकड़ने में सफलता पाई है जो जंगली जानवरों और दुर्लभ जीवों का शिकार करते थे. इलाके के ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत के बाद काफी समय से पुलिस को इन शिकारियों की तलाश थी. इसके बाद एक विशेष अभियान के तहत इन दोनों शिकारियों को हैदरगंज थाने की पुलिस ने पकड़ लिया है. दोनों शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

काफी समय से कर रहे थे शिकार
थानाध्यक्ष हैदरगंज रतन कुमार ने बताया कि वन्य जीवों का शिकार करने वाले जैसराम त्यागी पुत्र बुध्दिराम त्यागी निवासी कोरोराघवपुर और इन्द्रपाल त्यागी पुत्र राघवराम निवासी रौहारी थाना हैदरगंज को शनिवार की सुबह ग्राम पल्टूवीर बाबा मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए दोनों अभियुक्त काफी समय से जंगली इलाके में जंगली जानवरों का शिकार करते रहे हैं और पुलिस को इनकी तलाश थी. पकड़े गए शिकारियों के खिलाफ धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधि. 1972 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

Last Updated : Jan 23, 2021, 2:32 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details