अमेठी: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एकदिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची. यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी. प्रियंका गांधी ने कहा कि डीआरडीओ की स्थापना जवाहरलाल नेहरू ने की थी.
अमेठी पहुंचने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ए एच इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की. प्रियंका गांधी ने लंबी बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मार गिराने के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी. प्रियंका गांधी ने कहा कि डीआरडीओ की स्थापना जवाहरलाल नेहरू ने की थी.