उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

By

Published : Apr 9, 2021, 10:39 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अलीगढ़ पहुंचे. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में गभाना टोल पहुंचकर उनका स्वागत किया.

पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

अलीगढ़ :जिले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में गभाना टोल पहुंचकर उनका स्वागत किया.

भाजपा जिला अध्यक्ष से की बात

इस दौरान जिले के कार्यकर्ता गभाना टोल पर मौजूद रहे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की.

पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अलीगढ़ के रास्ते होकर आगरा जा रहे थे. इस अवसर पर पहुंचे अलीगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बातचीत की. साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ चुनाव में लगे रहने को कहा. इस दौरान मौजूद सभी कार्यकर्ताओं का प्रदेश अध्यक्ष ने उत्साहवर्धन किया.

इसे भी पढ़ें-योगी के राज में भाजपा विधायक को पुलिस से जान का खतरा

ABOUT THE AUTHOR

...view details