उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

अलीगढ़: दिल्ली में आयोजित 'भारत बचाओ रैली' को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी - congress organing bharat bachao rally

दिल्ली में आयोजित हो रही कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' की जागरुकता के लिए यूपी के अलीगढ़ में रैली निकाली गई. इस दौरान भारत बचाओ रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया.

etv bharat
अलीगढ़ में भारत बचाओ रैली के लिए जागरुकता रैली निकाली गई.

By

Published : Dec 12, 2019, 11:02 PM IST

अलीगढ़: 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी 'भारत बचाओ रैली' का आयोजन करने जा रही है. इसके लिए प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होने जा रहे हैं. इसी क्रम में अलीगढ़ के भी कांग्रेसी कार्यकर्ता भी रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी में जुट गए हैं. कांग्रेस इस रैली का आयोजन देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था और नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ आयोजित कर रही है.

जागरुकता रैली निकालते कांग्रेसी.

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के कार्यालय पर भारत बचाओ रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई. विवेक बंसल ने बताया 'भारत बचाओ रैली' के लिए कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह है और रैली की तैयारी के लिए कार्यकर्ता आर्थिक योगदान भी दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि रैली में जाने के लिए अलीगढ़ से दस बसें और सौ छोटी गाड़ियां जा रहीं हैं.

इसे भी पढ़ें-अलीगढ़: NRC के विरोध में AMU के छात्रों ने हॉस्टल में किया हंगर स्ट्राइक

भारत बचाओ रैली की जागरुकता के लिए गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकाला. जुलूस अब्दुला गेट, अमीर निशा, दोदपुर, मेडिकल रोड, केलानगर चौराहे पर निकाला गया. जुलूस के दौरान कांग्रेसियों ने मोदी-शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि संघ का विधान भारत का संविधान नहीं बनेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details