आगराः जिले में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. यमुना अभी खतरे के निशान से नौ फीट नीचे बह रही है, लेकिन 22 अगस्त को हालात बिगड़ सकते हैं, क्योंकि हथनीकुंड से छोड़ा गया 8.26 लाख क्यूसेक पानी 22 अगस्त तक आगरा पहुंचेगा, जिससे यमुना खतरे के निशान को भी छू सकती हैं और बाढ़ के हालात बन सकते हैं. यमुना के दोनों किनारे बसे 12 गांवों में सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.
आगराः यमुना नदी में बढ़ रहा जलस्तर, जल्द बन सकते हैं बाढ़ के हालात - yamuna river water level increased
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. हथिनी कुंड से भारी तादाद में पानी यमुना में छोड़ा गया है. 22 अगस्त तक यमुना के जलस्तर बढ़ने से जिले में बाढ़ के हालात बन सकते हैं. प्रशासन ने नदी के किनारे बसे 12 गांवों में अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें- कौशांबीः बाढ़ के खतरे को देखते हुए तराई इलाके के लोगों को किया गया अलर्ट
जिले में यमुना का जलस्तर 485 फीट हो गया है. हथिनी कुंड से यमुना में बीते दिनों 8.2 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो 22 अगस्त को आगरा पहुंच सकता है. इससे यमुना का जलस्तर 498 फीट या इससे ज्यादा हो सकता है. इसलिए अभी से यमुना के दोनों किनारे बसे 12 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही सभी संभावित स्थानों पर बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी हैं.
-अवधेश कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग