उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ये कैसा पुलिस बूथ है..दिन में लोग बांधते हैं मन्नतों के धागे, रात को शराबियों का बन जाता है अड्डा

By

Published : Apr 28, 2023, 5:28 PM IST

आगरा जिले में यमुना के किनारे पर बूथ पर लोग मन्नतों के धागे बांध रहे हैं. पुलिस की जगह वहां सट्टेबाज और शराबी बैठे रहते हैं. लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

पुलिस बूथ
पुलिस बूथ

पुलिस बूथ आस्था का केंद्र बन गया है.

आगराःयमुना किनारा वीवीआईपी मार्ग पर बना एक पुलिस बूथ मन्नतों वाला घर बन चुका है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं. लोगों का कहना है कि हर शाम क्षेत्र के सट्टेबाज और शराबी इसे अपना अड्डा बना लेते हैं. यमुना नदी की आरती कर लोग मन्नतों के धागे पुलिस बूथ पर बांध जाते हैं. वहीं, यमुना आरती स्थल को असामाजिक तत्व खराब कर रहे हैं, लेकिन इस ओर प्रशासन और पुलिस का कोई ध्यान नही हैं.

क्या है पूरा मामला?
आगरा में लोगों की सुरक्षा और यातायात सुधार को लेकर यमुना के किनारे बनाए गए पुलिस बूथ को लोगों ने मन्नतों का घर बना लिया है. क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शाम को इस पुलिस बूथ में सट्टेबाजों और शराबियों का हुड़दंग हो जाता है. इस बात को लेकर छत्ता थाना पुलिस सहित प्रशासन को मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बाबजूद पुलिस बूथ की हालत जस की तस बनी हुई है.

काला जादू समझकर पुलिसकर्मियों ने बूथ में बैठना किया बंद
आस्था में डूबे लोग पुलिस बूथ पर अपनी मन्नतों के धागे बांध जाते हैं, जिसके चलते पुलिस ने भी बूथ में बैठना छोड़ दिया है. इसी बूथ के सामने यमुना आरती स्थल है, जिसे स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाया और चमकाया गया था. लेकिन क्षेत्र के असामाजिक तत्व इसकी खूबसूरती को क्षति पंहुचा रहे हैं. पुलिसकर्मी बूथ पर बंधे धागे और वस्तुएं देखकर काला जादू समझ दूर भागते हैं, जिसका फायदा उठाकर यमुना आरती स्थल का हाल बुरा होता जा रहा है.

यमुना आरती स्थल पर तोड़फोड़
इस मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित थाना और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से शिकायत भी की थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया. जिसका फायदा उठाकर भक्ति में लीन लोगों ने पुलिस बूथ को मन्नत घर समझना और यमुना आरती स्थल को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया है. इसकी वजह से क्षेत्रीय जनता में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.

वहीं, इस मामले में छत्ता थाना प्रभारी शेर सिंह का कहना है कि पुलिस बूथ की दुर्दशा को लेकर पुलिस कई बार लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला चुकी है, लेकिन लोग पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में पूजा-पाठ का सामान छोड़ जाते हैं. पुलिस बूथ को जल्द साफ करा दिया जायेगा. इस बूथ का इस्तेमाल यातायात पुलिस ट्रैफिक नियंत्रण के लिए करती है. इसके अलावा यमुना आरती स्थल पर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है, उनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है. जल्द कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ेंः धूल फांक रहे अल्ट्रा मॉडर्न ट्रैफिक पुलिस बूथ की विभाग ने ली सुध

ABOUT THE AUTHOR

...view details