उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

45 डिग्री तापमान में तपती रेत से किया स्नान, जानें क्यों - आगरा समाचार

यमुना व्यू प्वाइंट पर यमुना के सूखा होने पर लोगों ने प्रदर्शन किया. 45 डिग्री तापमान में तपती रेत को बदन पर लोगों ने प्रदर्शन किया. वहीं लोगों ने यमुना में पानी छोड़े जाने, बैराज का निर्माण और यमुना में गिरने वाले नालों का कोई प्रबंध किए जाने की मांग की.

यमुना के सूखा होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन.

By

Published : Jun 2, 2019, 10:53 PM IST

आगरा: यमुना व्यू प्वाइंट पर रविवार को लोगों ने यमुना के सूखा होने पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया. यमुना प्रेमियों ने 45 डिग्री तापमान में तपती हुई रेत में स्नान किया. यमुना प्रेमियों का कहना है कि पिछले पांच सालों से यमुना के लिए कुछ नहीं किया गया. सिर्फ वायदे ही किए गए.

यमुना के सूखा होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन.
  • यमुना को साफ रखने की मांग को लेकर रिवर कनेक्ट कैंपेन 1 अप्रैल 2015 से लगातार चल रहा है.
  • फिर भी अब तक यमुना के लिए कोई निश्चित काम नहीं किया गया है.
  • गंगा दशहरा नजदीक आ गया है और यमुना अब तक सूखी हुई हैं.
  • यमुना में जो थोड़ा बहुत पानी है, उसमें भी तमाम नालों का दूषित जल है.
  • ऐसे में गंगा दशहरा पर यमुना में नहाना मुश्किल है. इसको देखते हुए यमुना प्रेमियों ने प्रदर्शन किया.
  • लोगों ने यमुना रिवर प्वाइंट पर रेत से स्नान किया.
  • 45 डिग्री तापमान में तपती रेत को बदन पर लगाकर लोगों ने यमुना बचाव की मांग की.
  • साथ ही बैराज और यमुना सफाई की मांग की.
  • लोगों ने यमुना में पानी छोड़े जाने, बैराज का निर्माण और यमुना में गिरने वाले नालों का कोई प्रबंध किए जाने की मांग की.

ABOUT THE AUTHOR

...view details