उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

राज्यपाल ब्रज की विभूतियों को ब्रज रत्न अवार्ड से करेंगी सम्मानित

राज्यपाल आंनदीबेन पटेल 21 दिसंबर को ब्रज की विभूतियों को ब्रज के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ब्रज रत्न अवार्ड से अलंकृत करेंगी. यह इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन का छठवां ब्रज रत्न अवार्ड संस्करण है.

By

Published : Dec 18, 2021, 9:33 AM IST

ब्रज रत्न अवार्ड
ब्रज रत्न अवार्ड

आगरा:राज्यपाल आंनदीबेन पटेल 21 दिसंबर को ब्रज की विभूतियों को ब्रज के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ब्रज रत्न अवार्ड से अलंकृत करेंगी. यह इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन का छठवां ब्रज रत्न अवार्ड संस्करण है, जो कलाकृति कन्वेंशन सेंटर में होगा. इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन ने शुक्रवार को समारोह में सम्मानित की जाने वाली विभूतियों के नामों की घोषणा रत्न उद्घोष कार्यक्रम में की.

संस्था की ओर से ब्रज रत्न अवार्ड से 11 विभूतियों में प्रमुख रूप से विख्यात हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत) और हाल ही में सेवानिवृत हुए भारतीय वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरके एस. भदौरिया को ब्रज रत्न अवार्ड दिया जाएगा. इस कार्यक्रम में काका हाथरसी का सम्मान उनके दामाद प्रख्यात कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर ग्रहण करेंगे. यह जानकारी इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने दी. उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारी तेजी से चल रही है.

इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने बताया कि ब्रज रत्न अवॉर्ड के लिए ब्रज क्षेत्र की 60 हस्तियों का नॉमिनेशन हुआ था. इसमें से जूरी बोर्ड ने मत के आधार पर अवॉर्डियों का चयन किया है. शख्सियतों के नामों की घोषणा के बाद ब्रज रत्न अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण किया गया. इस अवसर पर ब्रज रत्न अवार्ड सलाहाकार समिति के अध्यक्ष व डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना, गुप्ता एचसी ओवरसीज के गोपाल गुप्ता सदस्य, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश निर्मला दीक्षित डायरेक्टर, केन्द्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान सनातन साहू मनोरम बजाज के राममोहन कपूर न्यूरोफिजीशियन डॉ. नरेश शर्मा मौजूद रहे.

इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि बृज रत्न अवार्ड के छठवें अलंकरण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि हैं. साहित्य, खेल, अभिनय, नृत्य और संगीत जैसी 10 विधाओं में विश्व स्तर पर बृज की कीर्ति पताका फहरा चुके बृज से जुड़े सितारों को यह अवार्ड दिया जाता है. अब तक ब्रज की 52 विभितयों को ब्रज रत्न अवार्ड दिया गया है. इस समारोह का उद्देश्य ब्रज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा देना है. आयोजन समिति चेयरमैन किशोर खन्ना ने कहा कि एक और इस वर्ष से इस आयोजन में राष्ट्र गौरव के रूप में ब्रज के साथ भारत के अन्य क्षेत्रों की विभूतियों को शामिल किया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर ब्रज की दिवंगत विभूति को भी इस सम्मान से अलंकृत करने की शुरुआत भी हो रही है.

यह भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश विधान परिषद में गूंजे ये मुद्दे, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

बृज की इन विभूतियों को मिलेगा अवॉर्ड

एयर चीफ मार्शल आरकेएस. भदौरिया, पूर्व वायु सेनाध्यक्ष
हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी ( मरणोपरांत)
चौधरी बदन सिंह, (पूर्व विधायक), गीतकार एवं लोक संस्कृति संरक्षक
प्रो. बलदेव भाई शर्मा, शिक्षाविद एवं राष्ट्रचिंतक
कैप्टन रतन सिंह भदौरिया, एथलीट
कर्नल मनहर शर्मा, मॉडल एवं अभिनेता
वंदना गुप्ता, अभिनेत्री एवं मॉडल
हेमलता काला, क्रिकेटर
डॉ. ज्ञान प्रकाश, प्रसिद्ध सर्जन
कथक गुरु एवं नृत्यांगन काजल शर्मा
हास्य कवि रमेश मुस्कान

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ABOUT THE AUTHOR

...view details