उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

घर-घर जाकर किसानों को कृषि बिल के बारे में बताएंगे भाजपाई, ट्रैक्टर-बैल और हल का करेंगे पूजन

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने शनिवार को आगरा में मीडिया से रूबरू हुए तो उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल नए कृषि कानूनों को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं.

By

Published : Oct 4, 2020, 6:30 PM IST

etv bharat
ट्रैक्टर का पूजन करते सांसद राजकुमार चाहर.

आगरा: देशभर में लगातार नए कृषि कानूनों का विरोध हो रहा है. कांग्रेस और विपक्षी दल केंद्र सरकार को घेर रहे हैं. जगह-जगह प्रदर्शन, हंगामा और नारेबाजी करके नए कृषि कानूनों का विरोध हो रहा है. लेकिन, भाजपा इसे कांग्रेस और विपक्ष का प्रोपेगेंडा बता रही है. भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने शनिवार को मीडिया से रूबरू हुए तो उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कृषि कानूनों को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं. इस नए कानून के जहां देश में किसानों की आय बढ़ेगी. वहीं, एक देश, एक बाजार को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने इंडिया गेट पर ट्रैक्टर फूंक कर अपना रूप दिखा दिया. अब भाजपा और किसान मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करेंगे. किसानों के ट्रैक्टर, बैल और हल का पूजन किया जाएगा. और उन्हें कृषि बिल के बारे में बताया जाएगा. भविष्य में इसके कितने बेहतर परिणाम आएंगे.

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर ने बताया अखिल भारतीय जनता कांग्रेस ने टैक्टर जला करके अपना चरित्र दिखा दिया है. अब भाजपा, किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अब लगातार गांवों में जाकर चौपाल कर रहे हैं. जिससे कांग्रेस ने जो कृषि बिल को लेकर भ्रम फैलाया है, उसे दूर किया जा सके. गांव गांव जाकर भाजपा और किसान मोर्चा के पदाधिकारी चौपाल करने के साथ ही किसानों के ट्रैक्टर बैल, हल और अन्य कृषि संबंधी उपकरण का पूजन करेंगे. भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि आगरा में भी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और किसान मोर्चा की ओर से विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी. इसको लेकर तारघर मैदान पर जिलेभर से किसान ट्रैक्टर लेकर आएंगे. फिर तारघर मैदान से एमजी रोड पर भारत माता की मूर्ति तक रैली निकाली जाएगी. वहां भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया जाएगा. यह सब कार्यक्रम बड़े ही अनुशासन और अच्छे तरीके से किया जाएगा.

किसान बिल को लेकर घिरी केंद्र सरकार को उबारने के लिए अब भाजपा किसान मोर्चा ने नई रणनीति तैयार की है. भाजपा और किसान मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर चौपाल करेंगे. किसान रैलियां निकाली जाएंगी. इस दौरान किसानों को कृषि बिल के बारे में समझाएंगे कि यह भविष्य के लिए कितना बेहतर है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details