उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / elections

नरेंद्र मोदी और शालिनी यादव को छोड़ 24 की जमानत जब्त, अजय राय भी लिस्ट में शामिल

नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 4,79,505 वोटों से जीत हासिल की है. वहीं मोदी समेत कुल 26 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 24 की जमानत जब्त हो गई है.

By

Published : May 24, 2019, 10:45 AM IST

नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से जीत हासिल की.

वाराणसी:नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र से 4,79,505 वोटों से ऐतिहासिक जीत हासिल की है. उनके सामने खड़े 25 प्रतिनिधियों में से सिर्फ महागठबंधन उम्मीदवार शालिनी यादव ही 1,95,159 वोट पाकर अपनी जमानत बचा पाई हैं, जबकि कांग्रेस के अजय राय तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें 1,52,548 वोट मिले हैं. इतना ही नहीं बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद एक हजार का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए और इनकी भी जमानत जब्त हो गई. नरेंद्र मोदी समेत कुल 26 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 24 की जमानत जब्त हो गई है.

नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से जीत हासिल की.
  • वाराणसी में नरेंद्र मोदी को 6,74,664 वोट मिले.
  • महागठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव और कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय दो लाख का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए.
  • वहीं शालिनी यादव की जमानत बच पाई है
  • नियम के अनुसार, कुल मिले वोटों के 1/ 6 प्रतिशत मत पाना किसी भी प्रत्याशी के लिए जरूरी होता है. वाराणसी में 10 लाख 56 हजार से ज्यादा वोट पड़े थे.
  • वहीं 1/ 6 वोट सिर्फ शालिनी यादव को मिले हैं, जिसकी वजह से उनकी जमानत बच गई है.
  • वहीं दूसरी बार अजय राय फिर से अपनी जमानत बचाने में पूरी तरह से फेल साबित हुए. 2014 के चुनाव में भी 75,000 वोट पाकर अजय राय की जमानत जब्त हुई थी.
प्रत्याशियों को मिले कुल वोट
प्रत्याशी पार्टी कुल वोट
नरेंद्र मोदी बीजेपी 674664
शालिनी यादव सपा 195159
अजय राय कांग्रेस 152548
सुरेंद्र राजभर भारतीय समाज पार्टी 8892
अनिल कुमार चौरसिया --- 2758
अमरेश मिश्रा --- 555
आसीन --- 504
आशुतोष कुमार पांडेय --- 499
उमेश चंद्र कटियार --- 637
त्रिभुवन शर्मा --- 1695
एडवोकेट प्रेम नाथ शर्मा --- 1606
बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी --- 838
राकेश प्रताप --- 907
राजेश भारती --- 1258
रामचरण --- 1237
डॉ. शेख सिराज बाबा --- 1771
हरि भाई पटेल --- 1340
हिना शाहिद --- 1914
अतीक अहमद --- 855
ईश्वर दयाल सिंह --- 657
चंद्रिका प्रसाद --- 331
मनीष श्रीवास्तव --- 350
मनोहर पाटिल --- 2134
मानव --- 1435
सुनाम स्तारी --- 798
सुनील कुमार --- 1097
नोटा --- 4037

ABOUT THE AUTHOR

...view details