उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / city

यमुना नदी में अचानक सामने आया बहुत बड़ा मगरमच्छ, जानें फिर क्या हुआ? - मथुरा समाचार हिंदी में

यमुना नदी के किनारे मगरमच्छ देखे जाने से श्रद्धालु भयभीत है. वन विभाग की टीम मगरमच्छ की तलाश में जुटी है. श्रद्धालुओं को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है.

Etv Bharat
यमुना नदी में विशाल मगरमच्छ

By

Published : Aug 17, 2022, 9:15 AM IST

मथुरा: यमुना नदी में विशाल मगरमच्छ होने से इलाके में हड़कंप मच गया. वृंदावन के केसी घाट यमुना नदी के किनारे मगरमच्छ देखे जाने पर वन विभाग की टीम जांच में जुटी है. श्रद्धालुओं को यमुना नदी में स्नान करते समय एहतियात बरतने के लिए कहा गया है.

यमुना नदी में विशाल मगरमच्छ, श्रद्धालु भयभीत

इसे भी पढ़े-मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, केसी घाट की सीढ़ियां पानी में डूबी

बता दें कि, उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं. वहीं, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है. जनपद में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है. जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं को बड़ा मगरमच्छ दिखा है. इसको लेकर श्रद्धालु डरे हुए हैं.

ऐसी ही जरुरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत

ABOUT THE AUTHOR

...view details