उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

विधानसभा अध्यक्ष ने अटल जयंती और क्रिसमस पर दी शुभकामनाएं

By

Published : Dec 25, 2019, 12:02 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने क्रिसमस पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें याद किया.

etv bharat
विधानसभा अध्यक्ष ने अटल जयंती और क्रिसमस पर दी शुभकामनाएं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने क्रिसमस और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा है कि भारत में खासकर ईसाई भाई महान पर्व क्रिसमस मनाते हैं. क्रिसमस का पर्व ईश्वर के प्रेम, आनंद और उद्धार का संदेश देता है. क्रिसमस प्रेम का संदेश देने वाला त्योहार है. हमें इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाना चहिए.

इसे भी पढ़ें- अनुच्छेद-370 को कोढ़ मानते थे अटल बिहारी वाजपेयी: डॉ. देवेंद्र उपाध्याय

विधानसभा अध्यक्ष ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर हृदय से याद किया. अटल जी पर उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत की राजनीति में ही नहीं बल्कि दुनिया की राजनीति में अपना अमिट छाप छोड़े गए हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details