प्रसपा ने नियुक्त किए जिलाध्यक्ष, लखनऊ की कमान रंजीत यादव को सौंपी - crores to Noida Police Commissioner
लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने शनिवार को प्रदेश के कई जिलों के जिलाध्यक्ष, प्रमुख महासचिव और महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए हैं.
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने शनिवार को प्रदेश के कई जिलों के जिलाध्यक्ष, प्रमुख महासचिव और महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कुल 74 पदाधिकारियों को तैनाती की है जिनमें 13 प्रमुख महासचिव, 10 महानगर अध्यक्ष और 51 जिला अध्यक्ष बनाए हैं. रंजीत यादव को लखनऊ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है और सऊद खान को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.