उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / city

लखनऊ: डॉक्टर उषा किरण खान को मिलेगा 2018 का भारत भारती पुरस्कार - lucknow news in hindi

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 2018 के पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को हुई. पांच लाख रुपये की सम्मान राशि वाले सर्वोच्च पुरस्कार भारत भारती सम्मान के लिए पटना की साहित्यकार डॉ. उषा किरण खान को चुना गया है.

हिंदी संस्थान के पुरस्कारों की घोषणा

By

Published : Sep 20, 2019, 10:39 PM IST

लखनऊ:उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 2018 सम्मान /पुरस्कारों का ऐलान शुक्रवार को किया गया. संस्थान के ₹500000 सम्मान राशि वाले सर्वोच्च पुरस्कार भारत भारती सम्मान के लिए पटना की साहित्यकार डॉ. उषा किरण खान को चुना गया है.

हिंदी संस्थान के पुरस्कारों की घोषणा
संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त के अध्यक्षता में शुक्रवार को हिंदी संस्थान की पुरस्कार समिति की बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से पुरस्कार पाने योग्य विद्वानों के नाम का चयन किया गया. संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार, ₹400000 की सम्मान राशि वाले लोहिया साहित्य सम्मान के लिए पटियाला के डॉक्टर मनमोहन सहगल का नाम चुना गया है. ₹400000 के सम्मान राशि वाले अन्य पुरस्कारों हिंदी गौरव सम्मान के लिए वाराणसी के डॉक्टर बद्रीनाथ कपूर महात्मा गांधी साहित्य सम्मान के लिए भागलपुर के श्रीभगवान सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान के लिए लखनऊ के डॉक्टर ओम प्रकाश पांडे, अवंतीबाई साहित्य सम्मान के लिए दिल्ली निवासी डॉक्टर श्रीमती कमल कुमार और राजस्व पुरुषोत्तम दास टंडन सम्मान के लिए मणिपुर हिंदी परिषद इंफाल का चयन किया गया है.

इनको मिलेगी दो लाख की पुरस्कार राशि
इसी तरह ₹200000 की सम्मान राशि वाले साहित्य भूषण सम्मान के लिए जगद्गुरु रामानंदाचार्य, स्वामी रामभद्राचार्य, लखनऊ के डॉक्टर सुरेश प्रकाश शुक्ल, रामदेव लाल विभोर गोरखपुर के डॉक्टर आद्या प्रसाद द्विवेदी, नई दिल्ली के डॉक्टर पूर्णचंद्र टंडन, बरेली के सुरेश बाबू मिश्र, कानपुर के वीरेंद्र आस्तिक, बाराबंकी के डॉक्टर प्रताप नारायण मिश्र, फिरोजाबाद के डॉक्टर रामसनेही लाल शर्मा यायावर , गोंडा के डॉक्टर सूर्यपाल सिंह, उन्नाव के चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, वाराणसी के डॉक्टर इंदीवर पांडे, आगरा की डॉ. शशि तिवारी, लखनऊ के नवनीत मिश्र, ग्वालियर के जगदीश तोमर, अजमेर के डॉक्टर प्रसाद पंचोली, बरेली के डॉक्टर भगवान शरण भारद्वाज, लखनऊ की डॉक्टर उषा चौधरी, मध्य प्रदेश दमोह के डॉक्टर श्यामसुंदर दुबे, हापुड़ के अशोक अग्रवाल के नाम की घोषणा की गई है .

संस्थान के अन्य पुरस्कार
दो लाख रुपए के अन्य पुरस्कारों -लोक भूषण सम्मान के लिए पटना से डॉक्टर शांति जैन, कला भूषण सम्मान, गाजियाबाद के मनोज कुमार सिंह, विद्या भूषण सम्मान नोएडा के डॉक्टर जगमोहन सिंह राजपूत, विज्ञान भूषण सम्मान मध्य प्रदेश दमोह के डॉक्टर प्रेमचंद्र स्वर्णकार, पत्रकारिता भूषण सम्मान लखनऊ के डॉक्टर रमेश चंद्र त्रिपाठी, प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान मारीशस के डॉक्टर उदय नारायण गंगू, हिंदी विदेश प्रसार सम्मान डॉ. भंडार मेनिके विजयतुंग श्रीलंका, बाल साहित्य भारतीय सम्मान भीलवाड़ा के डॉक्टर में भैरू लाल गर्ग सूर्य कुमार पांडे लखनऊ और संजीव जायसवाल संजय लखनऊ को दिया गया है.

इसी तरह मधुली में साहित्य सम्मान गोरखपुर के डॉ. वेद प्रकाश पांडे, श्री नारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान गोरखपुर के रणविजय सिंह, विधि भूषण सम्मान दिल्ली के बृज किशोर शर्मा, सौहार्द सम्मान महाराष्ट्र पुणे के डॉक्टर सुनील देवधर, डॉक्टर एचएम कुमार स्वामी मैसूर कर्नाटक प्रोफेसर आजाद मिश्र लखनऊ, डीसी बसंता हैदराबाद, राजेंद्र सिंह टोकी लुधियाना, डॉक्टर श्रीमती अहिल्या मिश्रा हैदराबाद, डॉक्टर पी लता तिरुवनंतपुरम, श्रीमती अलमेलु कृष्णन चेन्नई, डॉ.वेद कुमारी जम्मू, डॉक्टर चंद्रशेखर दिल्ली, प्रोफेसर राधा कांत मिश्र भुनेश्वर, अग्नि शेखर जम्मू, डॉक्टर बंशीधर शर्मा बड़ौदा, डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी गुवाहाटी, ज्ञान प्रकाश टेकचंदानी,

सरल सिंधी मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय स्तरीय ₹100000 का सम्मान डॉ. विजय करण लखनऊ डॉक्टर रश्मि कुमार लखनऊ को दिया गया है. इसी तरह विभिन्न पुस्तकों के रचनाकारों को भी पुरस्कार की घोषणा की गई है.

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

...view details