उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / city

निकाय चुनाव के बाद होगा भाजपा संगठन का नए सिरे से गठन, होंगे ये बदलाव - भारतीय जनता पार्टी

सूत्रों के मुताबिक, यूपी बीजेपी में संगठन (Organization in BJP) में पदाधिकारियों की नियुक्ति अगले करीब डेढ़ महीने में नए सिरे से की जानी थी. इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कवायद शुरू कर दी थी. चुनाव के बाद पदाधिकारी तय किये जाएंगे.

Etv Bharat
Etv Bharat

By

Published : Sep 14, 2022, 3:59 PM IST

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नये अध्यक्ष और महामंत्री के आने के बाद बाकी संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति निकाय चुनाव के बाद करेगी. वहीं प्रदेश अध्यक्ष का चयन हो चुका है. उत्तर प्रदेश में भाजपा में मुख्य संगठन से लेकर मोर्चे, विभाग और जिला स्तर तक बदलाव होंगे.


सूत्रों के मुताबिक, यूपी बीजेपी में संगठन (Organization in BJP) में पदाधिकारियों की नियुक्ति अगले करीब डेढ़ महीने में नए सिरे से की जानी थी. इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कवायद शुरू कर दी थी. चुनाव के बाद पदाधिकारी तय किये जाएंगे. भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी अब निकाय चुनाव तक संगठन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी. सारे परिवर्तन अब चुनाव बाद किये जाएंगे. यानी वर्तमान पदाधिकारी जनवरी तक काम कर सकेंगे.

बताया जा रहा है कि सबसे पहले वो चेहरे बदले जाएंगे जो सरकार और संगठन दोनों का हिस्सा हैं. इसके बाद संगठन उन नेताओं से निजात पाएगा, जो पुराने नेताओं की पैरोकारी पर टिके हुए थे. ऐसे चेहरों को भी संगठन में पदाधिकारी न बनाए जाने की उम्मीद है जो कि लोकसभा चुनाव का टिकट मांगेंगे. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, सलिल विश्नोई, दयाशंकर सिंह, सुरेंद्र नागर, सत्यपाल सिंह सैनी, पद्म सेन चौधरी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, प्रकाश पाल, संतोष सिंह, देवेंद्र सिंह, चौधरी ब्रज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश चंद शर्मा और अरविंद कुमार शर्मा हैं.

यह भी पढ़ें : जेल में बंद रमाकांत यादव ने अखिलेश को लिखा पत्र, प्रशासन पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

कुल 18 उपाध्यक्ष हैं. जिनमें से अरविंद कुमार शर्मा और दयाशंकर सिंह मंत्री बनने की वजह से टीम में नहीं होंगे, जबकि कुछ उपाध्यक्षों को महामंत्री बनाया जा सकता है. इनमें पंकज सिंह और बृज बहादुर का नाम प्रमुख है. यह माना जा रहा है कि वर्तमान में केवल 6 उपाध्यक्ष ही अगली बार उपाध्यक्ष रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें : माफिया अतीक अहमद पर फिर गरजेगा बाबा का बुलडोजर, 3 संपत्तियों की आज होगी कुर्क

ABOUT THE AUTHOR

...view details