फिरोजाबाद:नारी सशक्तिकरण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए जनपद के आठ समाजसेवियों को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया.
संसद मार्ग नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी सभागार में भारतीय बौद्ध संघ द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर आयोजित सामाजिक समरसता एवं नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह में जनपद के आठ समाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. प्रमुख समाज सेवी एवं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार, भारतीय बौद्ध संघ के जिला अध्यक्ष प्रमुख व्यवसायी अमित महौर, एसआरजी एवं आदर्श शिक्षिका श्रीमती जया शर्मा, कल्पना राजोरिया, भाजपा नेत्री अनुपम शर्मा, समाजसेविका डॉ श्रीमती दुर्गेश यादव, भाजपा नेत्री रविता गुप्ता को संसदीय कार्य मंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रत्न सम्मान 2022 प्रदान कर सम्मानित किया.