अमेठी:प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के छोटे भाई का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया. वह लीवर की बीमारी से लंबे समय से पीड़ित थे. लखनऊ स्थिति पीजीआई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. आज उनके पैतृक निवास तिलोई में अंतिम संस्कार किया गया. राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने नम आंखों से पार्थिव शरीर को कंधा दिया. विधायक को शोक संवेदना देने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तिलोई पहुंचे हैं.
मयंकेश्वर शरण सिंह के छोटे भाई अभिषेक शरण सिंह उर्फ लाल बाबा का बुधवार देर रात लखनऊ में अचानक निधन हो गया. लाल बाबा बीते कई वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे. उनके निधन से पूरे तिलोई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की मौजूदगी में निज आवास तिलोई में अंतिम संस्कार गुरुवार को हुआ. अभिषेक शरण सिंह का सोलह साल का बेटा कुशाग्र सिंह है. जिसने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी.