उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / briefs

आगरा नगर निगम 10 दिनों तक चलाएगा विशेष सैनिटाइजेशन अभियान

आगरा में दस दिनों के लिए सैनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है. 3 मई से 13 मई तक ये कार्यक्रम चलाया जाएगा. इस अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और अस्पतालों के आसपास नगर निगम की मशीनों से सैनिटाइजेशन किया जाएगा.

By

Published : May 4, 2021, 4:09 AM IST

etv bharat
etv bharat

आगराःजिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगरा नगर निगम ने महापौर नवीन जैन के निर्देश पर शहर में बड़े स्तर पर 3 मई से 13 मई तक सैनिटाइजेशन अभियान चला रहा है. इस अभियान की शुरुआत सोमवार से की गई. इस अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों, अस्पतालों के आसपास नगर निगम की मशीनों से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है.

यहां हुआ सैनिटाइजेशन
सोमवार को बल्केश्वर चौराहा, अग्रवन से बल्केश्वर मंदिर तक, बल्केश्वर चौराहे से चांदनी चौक तक, टीले वाले न्यू आदर्श नगर कावेरी कुंज, जी ब्लॉक आदि में सैनिटाइजेशन हुआ.

यह भी पढ़ें:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, 7 लोग घायल

कब कहां होगा सैनिटाइजेशन

  • 4 मई को भगवान टॉकीज, दयालबाग, नगला पदी स्वामी बाग तक आदि.
  • 5 मई को खंदारी चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर संजय पैलेस, वजीरपुरा, हरी पर्वत चौराहा से दिल्ली गेट, बाग फरजाना, मदिया कटरा से लोहा मंडी चौराहा.
  • 6 मई को जगदीश पुरा बाजार ,बोदला बाजार और आसपास के इलाकों में सैनिटाइजेशन किया जाएगा.
  • 7 मई को प्रतापपुरा नामनेर चौराहा, छीपीटोला ,बालूगंज ,बाराखंबा ,खेरिया मोड़ ,अर्जुन नगर तक काम होगा.
  • 10 मई को ताज गंज बाजार ,शहीद नगर ,उखर्रा राजपुर चुंगी, मधु नगर चौराहा पर सैनिटाइज किया जाएगा.
  • 11 मई को रामबाग, ट्रास यमुना कोलॉनी के समस्त बाजार, सती नगर, हाथ रस रोड पर सैनिटाइज किया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details