उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

अमेठी: ताजपोशी के बाद प्रियंका का प्रथम लखनऊ आगमन, अमेठी के कार्यकर्ता करेंगे आगवानी

By

Published : Feb 9, 2019, 10:42 AM IST

ताजपोशी के बाद प्रियंका गांधी पहली बार 11 फरवरी को लखनऊ आ रहीं हैं. प्रियंका की आगवानी में अमेठी से हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता होंगे शामिल.

प्रियंका की ताजपोशी के बाद प्रथम लखनऊ आगमन.

अमेठी: कांग्रेस की कमान थामने के बाद पहली बार 11 फरवरी को लखनऊ पधार रहीं प्रियंका गांधी के आगवानी में अमेठी के कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे. प्रियंका गांधी का स्वागत करने के लिये राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता स्वागत करने लखनऊ जाएंगे. इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के साथ पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे.

प्रियंका की ताजपोशी के बाद प्रथम लखनऊ आगमन.


कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को प्रियंका गांधी का लखनऊ आ रही है, इसे लेकर अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल है. उन्होंने बताया कि महासचिव प्रियंका गांधी के प्रथम लखनऊ आगमन पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे. लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की बकायदा राजनैतिक इंट्री के कांग्रेस के लिये संजीवनी सरीखी साबित हो सकती है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details