उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / briefs

मथुरा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को बांटा राशन - कोरोना वायरस खबर

केंद्र की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर यूपी के मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीब असहाय मजदूर वर्ग के लोगों की मदद की. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने 101 जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया.

etv bharat
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

By

Published : May 30, 2020, 11:04 PM IST

मथुरा: केंद्र की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाइन पर 101 गरीब असहाय लोगों को राशन वितरित किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने के चलते 101 जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया. लॉकडाउन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर जरूरतमंदों की मदद की गई है.

सदर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाइन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 101 गरीब असहाय लोगों को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर राशन वितरित किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों से कहा कि विपत्ति के समय में भाजपा सरकार उनके साथ है और निरंतर उनकी सरकार हर संभव मदद करेगी.

इसे भी पढ़ें-मथुरा: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने से लेकर अब तक निरंतर हम लोग लगातार गरीब असहाय मजदूर वर्ग के लोगों की विभिन्न माध्यमों से मदद करते चले आ रहे हैं. आगे भी कार्यकर्ता इसी तरह से जरूरतमंदों की सहायता करते रहेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details