Republic Day 2022: युवक ने क्रेन पर तिरंगा फहरा कर दी सलामी, VIDEO वायरल - Republic Day 2022
26 जनवरी को 73 वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरा देश मना रहा है. बहरोड के दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक क्रेन चालक ने भी अनोखे अंदाज में तिरंगा फहरा कर सलामी दी. क्रेन चालक ने क्रेन को नीचे कर पहले तिरंगा फहराया और उसके बाद क्रेन की जितनी हाइट थी उतना ऊंचा उसको उठा दिया. जिसके बाद तिरंगा आसमान में लहराता हुआ दूर से ही नजर आने लगा. जिसने भी क्रेन चालक का ये अंदाज देखा वह नतमस्तक होकर उसको भी नमन करने लगा.