राजस्थान

rajasthan

Ramayan Yatra

ETV Bharat / videos

छोटी काशी में पहली बार निकली रामायण यात्रा, बटुकों ने की नगर परिक्रमा, देखें VIDEO

By

Published : Jun 4, 2023, 9:56 PM IST

जयपुर.छोटी काशी में पहली बार रविवार को रामायण यात्रा का आयोजन किया गया. इसमें वेद स्वाध्याय पीठ के बटुकों (विद्यार्थियों) ने रामचरितमानस को सिर पर धारण कर नगर परिक्रमा की. इस दौरान ऊंट, घोड़े और हाथी का शाही लवाजमा रामायण यात्रा के आगे चला. राम परिवार की जीवंत झांकी सजाते हुए आगे हनुमान जी के नेतृत्व वानर सेना चलती दिखी. इस नगर परिक्रमा के दौरान बटुकों और राम दरबार पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई. साथ ही जगह-जगह 108 दीपकों से महाआरती की गई. वेद स्वाध्याय पीठ के संरक्षक महेश शर्मा ने बताया कि गुरुकुल में पहुंचने वाले बच्चों को हर दिन कुछ नया सिखाने का प्रयास किया जाता है. इसमें धर्म, संस्कृति, संस्कार और वेद चारों की शिक्षा दी जाती है। रविवार को भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित रामायण ग्रंथ को सभी बच्चों ने अपने सिर पर धारण कर नगर परिक्रमा की. वेद स्वाध्याय पीठ के अध्यक्ष आचार्य योगेश पारीक ने बताया कि इसमें बच्चों को हिंदू धर्म से जुड़ी पौराणिक जानकारियों को भी साझा किया जाता है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details