राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

Nigerian woman arrested: प्रेमी की जमानत के लिए थाने आना नाइजीरियन महिला को पड़ा भारी, हुई गिरफ्तार - नाइजीरियन महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर पुलिस थाने में अपने प्रेमी की जमानत करवाने आई एक नाइजीरियन महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उस पर पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन का आरोप है.

Nigerian woman came to bail her lover arrested by Sriganganagar police
Nigerian woman arrested: प्रेमी की जमानत के लिए थाने आना नाइजीरियन महिला को पड़ा भारी, हुई गिरफ्तार

By

Published : Apr 7, 2023, 11:26 PM IST

श्रीगंगानगर. अपने प्रेमी की जमानत के लिए थाने आना एक नाइजीरियन महिला को भारी पड़ गया. इस नाइजीरियन महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल यह महिला अपने प्रेमी की जमानत करवाने के लिए आयी थी, जिसे पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में दिल्ली से गिफ्तार किया था.

मामला जिले के रामसिंहपुर पुलिस थाना इलाके का है, जहां एक नशा तस्करी के मामले में पकडे़ गए आरोपियों की निशानदेही पर नाइजीरियन हेरोइन तस्कर को 31 मार्च को नई दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आज इस तस्कर की प्रेमिका अपने प्रेमी की जमानत करवाने के लिए रामसिंहपुर पुलिस थाना पहुंची. जहां पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन करने के लिए महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पढ़ेंःभीलवाड़ा में नाइजीरियन युवक द्वारा ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने एक और नया खुलासा किया

क्या है मामलाः रामसिंहपुर थानाधिकारी दोला राम ने बताया कि 25 मार्च को घड़साना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दंपती को 13.10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान दंपती ने बताया कि यह हेरोइन नई दिल्ली से एक नाइजीरियन से खरीद कर लाए थे. दंपती की निशानदेही से रामसिंहपुर पुलिस के थानाधिकारी ने दिल्ली से एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर उसका 3 दिनों का पुलिस रिमांड लिया और पूछताछ पूरी होने पर उसे वापिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पढ़ेंःनाइजीरियन अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहित 4 आरोपियों को दबोचा

यह नाइजीरियन मेडिकल वीजा पर दिसंबर 2022 में भारत में आया था. इसका वीजा फरवरी 2023 में खत्म हो गया था. लेकिन फिर भी नाइजीरियन दिल्ली में रह रहा था. नाइजीरियन की गिरफ्तारी की सूचना पुलिस ने नाइजीरियन एंबेसी को भी दे दी है. रामसिंहपुर थानाधिकारी दोला राम ने बताया कि आरोपी नाइजीरियन से 3 एंड्राइड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, पासपोर्ट और वीजा बरामद हुआ था. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी की प्रेमिका भी उस समय वहां मौजूद थी. पुलिस ने पूछताछ कर गिरफ्तार नाइजीरियन की गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया था.

ABOUT THE AUTHOR

...view details