राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

श्रीगंगानगर: सादुलशहर में नगरपालिका चुनाव को लेकर हुई भाजपा की बैठक

श्रीगंगानगर के सादुलशहर में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई. बैठक के दौरान गुमान सिंह राजपुरोहित और जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि शहर के 25 वार्डों के लिए भाजपा की टिकट चाहने वालों ने आवेदन शुरू किए हैं. सादुलशहर में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें.

By

Published : Nov 20, 2020, 2:03 PM IST

Sriganganagar News, Meeting in Sadulshahar, भाजपा की बैठक
सादुलशहर में हुई भाजपा की बैठक

सादुलशहर (श्रीगंगानगर).जिले केसादुलशहर में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई. श्री गौशाला में हुई बैठक में भाजपा राजस्थान द्वारा नियुक्त नगर पालिका चुनाव प्रभारी गुमान सिंह राजपुरोहित, भाजपा के जिलाअध्यक्ष आत्माराम तरड़, मंडल प्रभारी हनुमान गोयल, नगरपालिका चुनाव प्रभारी रतनलाल गणेशगढ़िया, नगर पालिका चुनाव सह प्रभारी आईटी सेल के जिला संयोजक क्रांति चुघ शामिल हुए. इसके अलावा भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री सरदार गुरजंट सिंह बराड़, जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, भाजपा नेता बृजमोहन सहारण, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र खीचड़, भाजपा की जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़, पूर्व चेयरमैन मनीषा खीचड़, नगर मंडल अध्यक्ष करुण मित्तल, देहांत मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सहू, एडवोकेट रविंद्र मोदी, भाजपा नेता संजीव खीचड़ सहित सभी वार्डों के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

पढ़ें:गहलोत सरकार ने 4 साल बाद रद्द की पुलिस दूरसंचार में 233 पदों पर निकाली गई भर्ती, वापस होगा परीक्षा शुल्क

गुमान सिंह राजपुरोहित और जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सादुलशहर में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें. उन्होंने कहा कि जिताऊ और योग्य प्रत्याशियों को भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाया जाएगा. शहर के 25 वार्डों के लिए भाजपा की टिकट चाहने वालों ने आवेदन शुरू किए हैं. जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण शर्मा और नगर मंडल अध्यक्ष करुण मित्तल को भाजपा की टिकट के लिए आवेदन पत्र देने और प्राप्त करने के लिए नियुक्त किया गया है.

सादुलशहर में हुई भाजपा की बैठक

पढ़ें:बीकानेर अनाज मंडी में हर दिन हो रही करीब एक लाख बोरी मूंगफली की आवक, कृषि विधयेक का नहीं असर

भाजपा की टिकट चाहने वाले प्रत्याशी 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक आप अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं. वहीं, भाजपा ने शहर के वार्ड में गुप्त सर्वे का कार्य शुरू करवाकर जिताऊ उम्मीदवारों की जानकारी जुटाने शुरू कर दी है. इस दौरान गुरजंट सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरवीर बराड़ सहित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रभारियों से कहा कि शहर में भाजपा का बोर्ड ही बनेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details