राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

श्रीगंगानगरः प्रशासन ने किसानों को फसल कटाई के लिए दी राहत - रायसिंहनगर न्यूज

देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच प्रशासन ने किसानों को फसलों की कटाई के लिए राहत दे दी है. फसलों की कटाई के लिए अब बाहर से आने वाली कम्बाईनों को जिले में आने की छूट मिलेगी. रायसिंहनगर क्षेत्र में फसलों की कटाई के लिए पंजाब से आने वाली कंबाइनों को मंजूरी देने के लिए एसडीएम को अधिकृत किया जा रहा है.

श्रीगंगानगर न्यूज, श्रीगंगानगर में कोरोना का असर, रायसिंहनगर न्यूज, raisinghnagar news, sri ganganagar news, effect of corona in sri ganganagar
प्रशासन ने किसानों को फसल कटाई के लिए दी राहत

By

Published : Mar 29, 2020, 9:44 PM IST

श्रीगंगानगर. देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच प्रशासन ने किसानों को फसलों की कटाई के लिए राहत दे दी है. फसलों की कटाई के लिए बाहर से आने वाली कम्बाईनों को जिले में आने की छूट मिलेगी. लेकिन कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान समूह में किसानों के काम करने पर रोक रहेगी. रायसिंहनगर क्षेत्र में फसलों की कटाई के लिए पंजाब से आने वाली कंबाइनों को मंजूरी देने के लिए एसडीएम को अधिकृत किया जा रहा है.

प्रशासन ने किसानों को फसल कटाई के लिए दी राहत

किसानों की फसलों को काटने के लिए हर साल पंजाब-हरियाणा से बड़ी संख्या में कम्बाईन आती थी. इस बार फसल कटाई के लिए दूसरे राज्यों से कंबाइन मंगाने के लिए कंबाइन संचालकों, किसान संगठनों या किसानों को उप निदेशक कृषि को कुछ जानकारियों के साथ सभी के नाम की सूची देनी होंगी. जिसका नाम सूची में होगा सिर्फ उसे ही आने की अनुमति दी जाएगी. अनुमति की सूची के साथ कंबाइन का नंबर, चालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, निवास स्थान और वर्तमान में कहां से आ रहा है और कितने दिन के लिए स्वीकृति चाहिए ये सभी जानकारियां प्रशासन को देनी होंगी.

पढ़ें-अन्नदाता पर आई विपदा, फसल काटी लेकिन मंडियां बंद तो कैसे करें संग्रहण, ईटीवी भारत ने जाना किसानों का दर्द

पंजाब से आने वाली कंबाइन चालकों को राजस्थान पंजाब की सीमा पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा. चालक के स्वस्थ होने पर ही उसे आने अनुमति दी जाएगी. खेतों में मशीन चलाते समय एक या दो नागरिक ही रहेंगे और राज्य सरकार के सुरक्षा उपायों का सही तरीके से पालन करना होगा. वहीं किसान इस बात से भी चिंतित हैं कि, मौसम खराब रहने के दौरान अगर जल्दी ही उनकी फसल कटाई नहीं हुई तो, फसल को नुकसान हो सकता है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details