राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

निकाय चुनाव में यहां पर आया त्रिशंकु परिणाम, निर्दलियों पर सारा दारोमदार - सिरोही न्यूज

सिरोही के शिवगंज नगरपालिका के प्रत्याशियों की मतगणना में अप्रत्याशित रिजल्ट सामने आए. यहां के परिणामों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट रूप से बहुमत नहीं मिला है. नगरपालिका में 15 सीटों पर कांग्रेस, 13 सीटों पर भाजपा और 7 सीट पर निर्दलीय विजयी हुए हैं.

नगर निकाय चुनाव 2019, Municipal elections 2019

By

Published : Nov 19, 2019, 2:45 PM IST

सिरोही.जिले के शिवगंज नगरपालिका के परिणाम घोषित हो चुके हैं. परिणामों की बात करें तो शिवगंज के परिणाम त्रिशंकु आए हैं. किसी भी पार्टी को स्पष्ट रूप से बहुमत नहीं मिल पाया है. ऐसे में कुल 35 वार्डों वाली नगरपालिका में 15 सीटों पर कांग्रेस, 13 सीटों पर भाजपा और 7 सीटें पर निर्दलीय विजयी रहे. मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

शिवगंज में आए त्रिशंकु परिमाण, निर्दलियों पर दरोमदार

वहीं परिणामों के बाद जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों ने जीत की खुशी में जुलुस निकाला और एक दुसरे को बधाई दी. उधर बोर्ड बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस निर्दलीय पार्षदों को अपनी ओर लेने के लिए दावं पेच खेल रही है.

पढ़ेंः निकाय चुनाव 2019: कोटा के कैथून में कांग्रेस के 25 में से 18 प्रत्याशी जीते, भाजपा 6 पर ही सिमटी

परिणामों की बात करें तो...

  • वार्ड 1 से निर्दलीय चम्पा देवी
  • वार्ड 2 से निर्दलीय दिनेश कुमार
  • वार्ड 3 में कांग्रेस से गुरमित कौर
  • वार्ड 4 में निर्दलीय से रूपा देवी
  • वार्ड 5 में कांग्रेस से किस्तुरचंद
  • वार्ड 6 में भाजपा से राजेश अहिर
  • वार्ड 7 में भाजपा से जयश्री
  • वार्ड 8 में कांग्रेस से साबीरा
  • वार्ड 9 में कांग्रेस से शारदा
  • वार्ड 10 में कांग्रेस से प्रकाशराज मीणा
  • वार्ड 11 में भाजपा से पकंज
  • वार्ड 12 में भाजपा से इंद्रा कुमारी
  • वार्ड 13 में कांग्रेस से मंजू देवी
  • वार्ड 14 में निर्दलीय से पुष्पा देवी
  • वार्ड 15 में भाजपा से शेषमल गर्ग
  • वार्ड 16 में भाजपा से मोहनलाल
  • वार्ड 17 में भाजपा से लक्ष्मण परिहार
  • वार्ड 18 में निर्दलीय से नारायण लाल
  • वार्ड 19 में कांग्रेस से अल्पेश
  • वार्ड 20 में भाजपा से कोकिला मित्तल
  • वार्ड 21 में भाजपा से मालम सिंह,
  • वार्ड 22 में कांग्रेस से जगवीर सिंह गोहिल
  • वार्ड 23 में निर्दलीय से भरत कुमार
  • वार्ड 24 में कांग्रेस से वजींगराम घाची
  • वार्ड 25 में भाजपा से सीमा
  • वार्ड 26 में कांग्रेस गीता देवी
  • वार्ड 27 में कांग्रेस हबीब खान
  • वार्ड 28 में भाजपा चम्पतराज
  • वार्ड 29 में निर्दलीय सजंय कुमार
  • वार्ड 30 में काग्रेंस से राजेन्द्र सिंह
  • वार्ड 31 में कांग्रेस से आकाश कुमार जैन
  • वार्ड 32 में कांग्रेस से जयंतीलाल
  • वार्ड 33 में कांग्रेस से प्रवीण कुमार
  • वार्ड भाजपा से राजेन्द्र कुमार
  • वार्ड 35 में भाजपा से हिरल कुमारी विजयी रहे

ABOUT THE AUTHOR

...view details