राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

सिरोहीः ब्रह्मकुमारी संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू - Sirohi news

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ब्रह्मकुमारी संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए शानिवार को सिरोही पहुंचेंगी. जिसके बाद द्रौपदी सड़क मार्ग से उदयपुर होते हुए झारखंड जाएंगी.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू दौरा,  Sirohi Governor Draupadi Murmu visti
झारखंड की राज्यपाल का सिरोही दौरा

By

Published : Feb 8, 2020, 6:49 PM IST

सिरोही.झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू दो दिवासीय दौरे पर सिरोही पहुंची. इस दौरान द्रौपदी ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत भी करेंगी. बता दें कि द्रौपदी शानिवार देर रात आबूरोड के शांतिवन पंहुचेगी. जहां से वह सीधा ब्रह्माकुमारी संस्थान जाएंगी. इस दौरान संस्थान के पदाधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों की ओर से उनकी आगवानी की जाएगी.

झारखंड की राज्यपाल का सिरोही दौरा

पढ़ेंःसिरोही: चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से किया वार, मौके पर ही मौत

वहीं राज्यपाल के दौरे को लेकर पुलिस के अधिकारियों ने कार्यक्रम और विश्राम स्थल का जायजा लिया. इसके अलावा कार्यक्रम की व्यवस्थाएं भी देखी. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार सेन ,रेवदर सीओ फाउलाल ,सदर थानाधिकारी आनन्द कुमार ,शहर थानाधिकारी अनिल कुमार सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा. वहीं कार्यक्रम में भाग लेने के बाद द्रौपदी सड़क मार्ग से उदयपुर होते हुए झारखंड जाएंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details