सिरोही. जिले के आबूरोड स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान में रविवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भाग लेने के लिए पहुंची. आबूरोड पहुंचने पर जिला कलेक्टर सुरेंद्र कुमार सोलंकी, एएसपी हर्ष रतनु, बीके मृत्युंजय भाई, बीके भरत भाई सहित संस्था के पदाधिकारियों ने स्वागत किया. वहीं, राज्यपाल 9 फरवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी.
बता दें कि झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के शनिवार देर शाम को आबूरोड पहुंचने पर ब्रह्मकुमारी संस्था में जिला प्रशासन और संस्था के पदाधिकारियों की ओर से बुके देकर स्वागत किया गया. इस दौरान संस्थान में मौजूद उड़ीसा के लोगों ने परंपरागत रूप से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया गया.