राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

सीकरः ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर सरपंच पदों के परिणाम घोषित

सीकर के खण्डेला में पंचायत राज चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान प्रक्रिया के बाद सरपंच पदों के परिणाम घोषित हो गए. 45 ग्राम पंचायतों में सभी पंचायत के सरपंच पदों के परिणाम घोषित हुए. साथ ही वार्डपंचों के मतों की गणना जारी है जो कि देररात्री तक परिणाम घोषित हो जाएगे. वहीं गुरुवार को उपसरपंच के लिए मतदान होंगे.

By

Published : Jan 22, 2020, 11:25 PM IST

rajasthan news, सीकर पंचायत राज चुनाव, sikar news, सरपंच पदों के परिणाम घोषित, खण्डेला ग्राम पंचायत
सरपंच पदों के परिणाम

खण्डेला (सीकर).जिले में बुधवार को मतदान के दूसरे चरण में गांवों की सरकार चुनने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी. ग्रामीण घरेलू कामकाज छोड़ जल्द ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे और मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. वहीं 45 ग्राम पंचायतों में सभी पंचायत के सरपंच पदों के परिणाम घोषित हुए.

सरपंच पदों के परिणाम घोषित

मतदान की उत्सुकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ग्राम पंचायत रामपुरा में 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने मतदान का प्रयोग कर गांव की सरकार चुनने में अहम भूमिका निभाई. वहीं युवाओं में भी मतदान को लेकर जोश नजर आया. मतदान समाप्त होने के पश्चात मतों की गणना शुरू हुई. जिनमें कुछ प्रत्याशियों के चेहरे पर खुशी छलकी तो कुछ लोगों के निराशा हाथ लगी.

पढ़ेंः CAA के समर्थन में उतरा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण हुए. शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नजर आया. सभी ग्रामपंचायतो के सरपंच पदों के परिणाम घोषित किए गए. वहीं वार्डपंचों के परिणामों की गणना जारी है जो देररात्री तक जारी रहेंगी. गुरुवार को उपसरपंच के लिए मतदान होंगे.

ग्राम पंचायतों के नाम, प्रतिशत, सरपंच मतों का अंतर-

  1. लापुआ, 91.22, राधादेवी 208
  2. चौकड़ी, 90.27, छोटीदेवी 24
  3. मालाकाली, 87.76, धर्मसिंह 433
  4. पनिहारवास, 87.57, सजना सैनी 349
  5. ठिकरिया गजसिंहपुरा 86.55, सरोज देवी 956
  6. कोटड़ी धायलान, 85.5, मीरा 440
  7. तपिपल्या, 85.38, संतरा 484
  8. लाखनी, 84.88, महेश बाजिया 437
  9. सरगोठ, 84.87, मोहन 479
  10. पटवारिकाबास, 84.48, कृष्णा चौधरी 79
  11. सूजाना, 84.26, सुनीता फोगावट 382
  12. रलावता, 84 जयप्रकाश 85
  13. दादिया, रामपुरा 83.92, शंकरलाल 28
  14. ढाल्यावास, 83.16, कैलाश बिजारणिया 624
  15. ढाणी, गुमान सिंह, 83.12, शांति देवी 392
  16. रॉयल, 82.76, अर्चना देवी 25
  17. केरपुरा, 82.33, भवरसिंह शेखावत 332
  18. मेहरों की ढाणी, 80.69, सरोज सैनी 627
  19. बासडी, 80.65, सुनीता देवी 37
  20. गोकुलकाबास, 79.26, कमला देवी 557
  21. भादवाड़ी, 79.16, सरोज देवी 123
  22. जयरामपुरा, 78.84, बनारसी देवी 331
  23. ख़टुन्दरा, 78.58, हरदेव सिंह 35
  24. बावड़ी, 78.41, विमला देवी 207
  25. जाजोद, 78.3, महेन्द्र कुड़ी 544
  26. दूधवालों का बास, 77.86, संतोष दायमा 409
  27. दुल्हेपुरा, 77.81, विमला काजला 161
  28. कांवट, 77.68, मीना सैनी 714
  29. पिपलोदा का बास, 77.54, मंगलचंद 134
  30. गोविंदपुरा, 77.46, रधुनाथ प्रसाद 914
  31. आभावास, 77.33, पाची देवी 105
  32. जुगलपुरा, 77.22, कैलाश मीणा 137
  33. लोहरवाड़ा, 76.98, अनिता मीणा 565
  34. चोमुपुरोहितान, 76.88, सुशीला देवी 888
  35. बरसिंहपुरा, 75.76, झाबरमल 19
  36. गुरारा, 75.64, अर्जुनलाल 283
  37. रामपुरा, 75.52, बीरबल सैनी 20
  38. कोटड़ी लुहारवास, 75.17, रामकरण यादव 254
  39. कासरडा, 75.09, शंकरलाल 48
  40. दायरा, 74.8, सुभाष सैनी 908
  41. गढभोपजी, 74.64, मुरली देवी 657
  42. निमेडा, 73.98, मोतीराम 112
  43. सवाईपुरा पूजारिकाबास, 71.44, विधादेवी 387
  44. जेतूसर, 70.15, श्रवण कुमार डाडिया 11
  45. मलिकपुर, 65.66, नाथीदेवी 290

ABOUT THE AUTHOR

...view details