राजस्थान

rajasthan

निकाय चुनाव 2019: दोनों दलों में बगावत के सुर, प्रत्याशी घोषित नहीं कर कांग्रेस ने सीधे नामांकन कराया

By

Published : Nov 6, 2019, 6:59 AM IST

35 सदस्यों वाली नगरपालिका के लिए 116 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए है. कांग्रेसी अकेले वहीं भाजपा विकास मंच के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. पालिका अध्यक्ष सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित होने से चुनावी दंगल रोचक बना हुआ है.

sikar news, सीकर निकाय चुनाव खबर, नीमकाथाना निकाय चुनाव

नीमकाथाना (सीकर). नगर पालिका चुनावों को लेकर मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन ढ़ोल-ताशों के साथ जुलूस के रूप में प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने पहुंचे. कांग्रेस ने जहां उम्मीदवारों की अधिकृत सूची जारी नहीं की. वहीं भाजपा भी दावेदारों के फेर में उलझी रही. विवाद बढ़ने की आशंका के चलते कांग्रेस-भाजपा ने नामांकन के अंतिम समय तक सभी 35 वार्डों में अधिकृत प्रत्याशियों की सूची नहीं जारी की.

नगरपालिका के लिए 116 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए

बता दें कि कांग्रेस में विधायक सुरेश मोदी, पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान, महेश मेगोतिया चुनावी कमान संभाल रहे है. भाजपा और विकास मंच में पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, महेंद्र गोयल सहित कई नेता चुनाव संचालन में लगे है.

पढ़ेंः एशियन शूटिंग चैंपियनशिपः जयपुर के विवान ने जीता गोल्ड तो अपूर्वी ने किया सिल्वर पर कब्जा

भाजपा ने 9 वार्ड विकास के लिए छोड़े है. जिन पर पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने उम्मीदवारों से सीधे ही पर्चा दाखिल कराया. चुनावों के लिए कांग्रेस ने सभी 35 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं. वहीं भाजपा ने 29 और विकास मंच ने 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारें है. साथ ही निकाय चुनावों के लिए सोमवार को 46 और मंगलवार को 70 पर्चे दाखिल हुए है. 35 वार्डों वाली पालिका के लिए 116 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए है.

इन्होंने किया नामांकन-

  • वार्ड 1- कृष्ण सेन कांग्रेस, हिमेश भटनागर भाजपा, बलरम निर्दलीय.
  • वार्ड 2- मीनू कांग्रेस, रेखा भाजपा, सोनिया गोयल, सविता निर्दलीय.
  • वार्ड 3- बलदेव कांग्रेस, महेन्द्र गोयल, प्रवीण सिंह भाजपा.
  • वार्ड 4-सरिता दीवान कांग्रेस, किरण, विमला निर्दलीय.
  • वार्ड 5- गिरधारी कांग्रेस, समन्दर सिंह भाजपा, रविन्द्र कुमार निर्दलीय, जुगल किशोर निर्दलीय, बबलेश निर्दलीय.
  • वार्ड 6-बिमला कांग्रेस, सुप्यार भाजपा.
  • वार्ड 7- महेश चंद्र मेगोतिय कांग्रेस, अनिल कुमार पंसारी भाजपा, मक्खनलाल निर्दलीय.
  • वार्ड 8- विनोद कुमार कांग्रेस, संजय संघी भाजपा.
  • वार्ड 9- चंद्रशेखर कांग्रेस, रविकांत निर्दलीय, अशोक निर्दलीय.
  • वार्ड 10- जुगल किशोर कांग्रेस, बजरंग निर्दलीय, चम्पादेवी शर्मा भाजपा.
  • वार्ड 11- सोमवती कांग्रेस, केशरी निर्दलीय, प्रीतम निर्दलीय, राखी निर्दलीय.
  • वार्ड 12- पूनम कांग्रेस, नितेश निर्दलीय, संतोष भाजपा.
  • वार्ड 13- रमेश चंद्र कांग्रेस, राकेश निर्दलीय, बीना देवी भाजपा, भारत निर्दलीय, मोतीलाल निर्दलीय.
  • वार्ड 14- बिमलेश निर्दलीय, पूनम खापरवल, सुशीला कांग्रेस.
  • वार्ड 15- भावना कंवर कांग्रेस, बीना भाजपा, मंजू देवी निर्दलीय.
  • वार्ड 16- जगदीश कांग्रेस, अशोक कुमार शर्मा निर्दलीय.
  • वार्ड 17- जगतसिंह कांग्रेस, प्रेम स्वरूप निर्दलीय.
  • वार्ड 18- जयप्रकाश निर्दलीय, हरद्वारी लाल कांग्रेस, जवाहरलाल भाजपा, कुनण देवी निर्दलीय, चंद्रभान सैनी निर्दलीय, जितेन्द्र निर्दलीय.
  • वार्ड 19- अभय सिंह, रतनसिंह कांग्रेस, बाबूलाल गुर्जर निर्दलीय, महेन्द्र बराला भाजपा.
  • वार्ड 20- अनिल कुमार वर्मा कांग्रेस, सतीश इंशा निर्दलीय, लेखराज भाजपा.
  • वार्ड 21- मुन्ना कुरेशी कांग्रेस, साकिर अली भाजपा, राजेन्द्र कुमार सैनी निर्दलीय, श्रीराम सैनी निर्दलीय.
  • वार्ड 22- मदनलाल कांग्रेस, कमली भाजपा, महेश निर्दलीय.
  • वार्ड 23- कृष्ण कुमार कांग्रेस, अशोक भाजपा.
  • वार्ड 24- मुक्तिलाल भाजपा, शशिकांत कांग्रेस.
  • वार्ड 25- श्रवण कुमार कांग्रेस, विकास भाजपा, विकास निर्दलीय.
  • वार्ड 26- कविता कांग्रेस, ललिता देवी भाजपा.
  • वार्ड 27- कमलेश देवी कांग्रेस, निर्मला भाजपा, गीता देवी निर्दलीय, कविता सैनी निर्दलीय.
  • वार्ड 28- संतोष सैनी कांग्रेस, माया मोदी भाजपा.
  • वार्ड 29- खुशाल चौहान कांग्रेस, सुनिता भाजपा, ललिता, रंजना, ज्ञाना निर्दलीय.
  • वार्ड 30- संजीव मोदी कांग्रेस, सुनील कुमार भाजपा.
  • वार्ड 31- कृष्ण सैनी कांग्रेस, रामानंद सैनी, छगनलाल, बृजमोहन सैनी निर्दलीय.
  • वार्ड 32-सुमन सामोता कांग्रेस, सावित्री भाजपा, विमला निर्दलीय.
  • वार्ड 33- रमेश कांग्रेस, उमेश कुमार निर्दलीय.
  • वार्ड 34- जयनारायण निर्दलीय, प्रमोद सिंगीवाल निर्दलीय, नरेन्द्र भाजपा, अतराज, अमन कांग्रेस.
  • वार्ड 35- राकेश कुमार कांग्रेस, मनोज कुमार निर्दलीय, किशोर निर्दलीय, विष्णु निर्दलीय, औसाब अली निर्दलीय.

ABOUT THE AUTHOR

...view details