देवगढ़ (राजसमंद). जिले के देवगढ़ और भीम पंचायत समिति के लिए उप प्रधान का चुनाव हुआ. जिसमें दोनों ही जगहों पर भाजपा के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए. देवगढ़ में गेहरी लाल गुर्जर और भीम में नारायण सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए.
कांग्रेस पार्टी ने उप प्रधान में अपने उम्मीदवार का नामांकन पत्र नहीं भरा. इस कारण दोनों जगहों पर भाजपा के सदस्य विजय हुए. चुनाव प्रकिया पूरी होने पर पूर्व मंगरा बोर्ड अध्यक्ष और पूर्व विधायक हरि सिंह रावत ने उप प्रधान का माला पहनाकर स्वागत कियाा.
नामांकन को लेकर शुक्रवार को देवगढ़ भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड पांच कुंवाथल जीरण के गेहरी लाल गुर्जर का नामांकन दाखिल किया गया. इस दौरान प्रस्तावक के रूप में गुरूवार को प्रधान पद के लिए निर्दलीय के रूप में नामांकन भरने वाले तारा देवी, चंचल देवी सहित कई भाजपाा कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे.
पढ़ें-राजसमंद : अक्षय पात्र फाउंडेशन ने पूरे किए 20 वर्ष, अब तक 330 करोड़ मिड-डे मील्स परोसे
वहीं, भीम भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नं 13 के सदस्य नारायण सिंह ने उप प्रधान के लिए नामांकन पत्र भरा. विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से उप प्रधान के लिए तय समय तक कोई भी आवेदन पत्र नहीं भरा गया. इस प्रकार देवगढ़ पंचायत समिति के लिए उप प्रधान की सीट के लिए केवल एक ही नामांकन आने से गेहरी लाल गुर्जर को उप प्रधान निर्वाचित घोषित किए गया.
रिटर्निंग ऑफिसर शक्ति सिंह भाटी की ओर से निर्विरोध निर्वाचित उप प्रधान गेहरी लाल गुर्जर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. उप प्रधान चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय सोनी के खिलाफ नारेबाजी की. गहरी लाल गुर्जर पूर्व में जीरण के सरपंच रह चुके हैं और गुर्जर समाज के कोटेश्वर चोकला के महामंत्री सहित महाबलीदानी पन्नाधाय स्मारक समिति के अध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.