राजसमंद. देवों के देव महादेव और माता पार्वती के मिलन के पर्व पर महाशिवरात्रि शुक्रवार को देशभर में मनाई जा रही है. इसी बीच राजसमंद जिले में भी सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. मंदिरों में सुबह से ही महाआरती के बाद मंदिरों के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए. भगवान भोलेनाथ को रिझाने और मनाने के लिए भक्त तरह-तरह के जतन कर रहे हैं.
कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर भगवान शिव को जो मन से आराधना करता है. उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भक्त भगवान को रिझाने के लिए बेलपत्र, दूध, धतूरा, फूल, जल और अन्य चीजों से भगवान का जलाभिषेक कर रहे हैं.