राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

कोटा: टोल के मुद्दे पर टकराव जारी, भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन - BJP protest demonstration kota

कोटा भाजपा देहात के कार्यकर्ताओं ने कोटा इटावा मार्ग पर स्थित बड़ौद टोल प्लाजा पर सांकेतिक धरना देते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के मुखिया का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए जल्द राज्य सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है.

BJP protest demonstration kota, भाजपा का विरोध प्रर्दशन कोटा

By

Published : Nov 5, 2019, 3:32 PM IST

पीपल्दा (कोटा).राज्य सरकार द्वारा पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार द्वारा लिए गए निजी वाहनों पर टोल फ्री वाले निर्णय को बदलते हुए प्रदेश के स्टेट हाइवे पर निजी वाहनों से टोल वसूली का आदेश जारी करने के बाद अब टोल पर तकरार शुरू हो चुकी है.

टोल पर टकराव जारी, भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

जिसके चलते मंगलवार को कोटा भाजपा देहात के कार्यकर्ताओं ने कोटा इटावा मार्ग पर स्थित बड़ौद टोल प्लाजा पर सांकेतिक धरना देते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के मुखिया का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए जल्द राज्य सरकार से इस आमजन विरोधी निर्णय को वापस लेने की मांग की.

पढे़ं- पाली की धाकड़ महिलाएं तय करेंगी नगर का विकास

इस दौरान भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष रिंकू सोनी, नरेंद्र शर्मा, सतपाल मान, नरेश शर्मा, राजकुमार नंदवाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बूढादीत थाना अधिकारी अमरनाथ जोगी के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details