राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

विधायक भरत सिंह का सीएम पर तंज, पत्र में लिखा- भ्रष्टाचार की 'गंगा' की खोज करते मुख्यमंत्री पहुंचे गंगोत्री - Rajasthan Hindi News

कोटा के सांगोद से विधायक भरत सिंह ने एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत पर (Bharat Singh Letter on CM Gehlot) हमला बोला है. उन्होंने एक पत्र लिख कर मुख्यमंत्री पर तंज कसा है.

MLA Bharat Singh Targets CM Ashok Gehlot
भरत सिंह ने सीएम गहलोत पर किया हमला

By

Published : May 27, 2023, 4:25 PM IST

सांगोद(कोटा).सांगोद विधायक भरत सिंह अपने सरकार के मंत्रियों के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी कई बार आड़े हाथों लेने के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है. विधायक भरत सिंह ने लिखा कि भ्रष्टाचार की 'गंगा' की खोज करते-करते मुख्यमंत्री आखिर गंगोत्री पहुंच गए.

भ्रष्टाचार की गंगा में ईमानदार भी भ्रष्ट हो गए : विधायक भरत सिंह ने प्रदेश के मुखिया पर हमला बोलते हुए पत्र में लिखा कि वर्ष 2019-20 में वर्तमान कांग्रेस सरकार का प्रथम बजट पेश करते समय मुख्यमंत्री ने प्रश्न किया था कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा किसने बहाई. बजट भाषण के प्रष्ट 20 पर पैरा 81 में सीएम ने कहा था कि भ्रष्टाचार की इस बहती गंगा में ईमानदार लोग भी भ्रष्ट हो गऐ हैं.

भरत सिंह ने फिर किया सीएम पर हमला

पढे़ं. नोटबंदी के बाद विधायक भरत सिंह की कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पाती

बारां के सामूहिक विवाह पर भी कसा तंज : भरत सिंह ने लिखा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बापू की 150 वीं जयंती पर उनके सिद्धांतों पर अमल करते हुए उनके सपनों को साकार करने की बात भी बजट भाषण में की थी. उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि 26 मई 2023 को बारां में विधायक प्रमोद जैन भाया की ओर से आयोजित महाकुंभ में जाकर मुख्यमंत्री ने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी की दुहाई देने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं खुलेआम भ्रष्टाचार को आर्शीवाद प्रदान करते हैं.

आपको बता दे कि 26 मई को बारां में सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ था, जो राज्य का सबसे बड़ा सम्मेलन साबित हुआ था. इसमें 2222 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे थे. ये आयोजन मंत्री प्रमोद जैन भाया देखरेख में हुआ था. प्रदेश के मुखिया भी वहां पहुचें थे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details