राजस्थान

rajasthan

राजस्थान सरकार की ओर से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बाद भी भाजपा राजसमंद सीट को जीतने में रही कामयाब- भाजपा जिलाध्यक्ष

By

Published : May 2, 2021, 7:50 PM IST

प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद के लिए हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने दिवंगत विधायकों के परिजनों के प्रति पूरी सहानुभूति दिखाई है. करौली भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपचुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि राजस्थान की सरकार ने अपनी पूरी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बाद भी भाजपा राजसमंद सीट को जीतने में कामयाब रही है.

Karauli Hindi News, Karauli BJP district president, Sujangarh Assembly Result 2021
करौली भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया सरकारी मशीनरी उपयोग करने का आरोप

करौली. राजस्थान प्रदेश में 3 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं. राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी, सहाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी और सुजानगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल ने जीत दर्ज की है.

करौली भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया सरकारी मशीनरी उपयोग करने का आरोप

हालांकि, इस परिणाम को लेकर ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए करौली भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने कहा है कि राजस्थान की सरकार ने अपनी पूरी सरकारी मशीनरी का उपयोग किया, दुरुपयोग करने के बाद भी भाजपा राजसमंद सीट को जीतने मे कामयाब रही है. यह भाजपा के लिए अच्छा है.

पढ़ें-सहाड़ा विधानसभा सीट फिर कांग्रेस की झोली में, गायत्री देवी बोली- जनता ने दिया ऐतिहासिक आशीर्वाद

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को सहाड़ा, सुजानगढ़ मे कांग्रेस को बढ़त मिली है तो इसमें सरकारी मशीनरी का प्रयोग किया गया है. इस वजह से यह सीटे भाजपा हारी है. जिलाध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के मामले पर बताया कि पश्चिम बंगाल में जो पार्टी 3 सीटों से लेकर 100 के पास पहुंच रही है. यह भारतीय जनता पार्टी की बड़ी उपलब्धि है. इसके अलावा अन्य पांचों जगह पर भी भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ी है पीछे नहीं रही है. समीकरण उठाकर देख लो पांचों जगह पर भारतीय जनता पार्टी आगे रहेगी. असम, पांडुचेरी में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है. नकारात्मक होने की वजह से ही जनता के बीच में कांग्रेस की यह हालत हुई है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details