भीनमाल (जालोर).भाजपा जिलाध्यक्षश्रवणसिंह राव ने भीनमाल विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों को केंद्र सरकार की तरफ से 6 साल में किए कार्यों की विवरण पुस्तिका प्रदान की. साथ ही कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के कार्यों की विवरण पुस्तिका प्रदान कर जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा.
जालोर: जिलाध्यक्ष ने मोदी सरकार के कार्यों की विवरण पुस्तिका प्रदान की, जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान - rajsthan news
जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने भीनमाल विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों को केंद्र सरकार की तरफ से 6 साल में किए कार्यों की विवरण पुस्तिका प्रदान की. साथ ही कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार के कार्यों का विवरण जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
जिलाध्यक्ष राव ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से किए गए सभी महत्वपुर्ण निर्णयों और कार्यों का इस पुस्तिका में समावेश किया गया है. जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं और पाधिकारियों को पूरी और सही जानकारी मिल सके. साथ ही उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश हित में बड़े-बड़े कई कार्य हुए हैं.
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली, जिला उपाध्यक्ष लता व्यास, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन तेजराज मेहता, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन सांवलाराम देवासी, भीनमाल भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, भाजपा वरिष्ठ नेता ठाकुर शेखर व्यास, बद्रीनारायण गौड, नैनाराम चौहान, जोरावर सिंह राव, पूर्व नगर अध्यक्ष भरत सिंह भोजाणी, पार्षद प्रवीण एम दवे, छैलसिंह देवल, भरत सिंह राव युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष , पहाडसिंह राव, चन्दनसिंह भोजाणी, विक्रम सिंह ईराणी, साजन राम बिश्नोई, किशोर सांखला और राव वचन सिंह हिंदू सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.