राजस्थान

rajasthan

By

Published : Mar 31, 2023, 5:28 PM IST

Updated : Mar 31, 2023, 7:54 PM IST

ETV Bharat / state

रेल मंत्री और जल शक्ति मंत्री की सभा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बांटी जिम्मेदारी

पोकरण में 8 अप्रैल को रेल और जल शक्ति मंत्री की सभा होगी. इसे सफल बनाने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के लिए एक बैठक का आयोजन पोकरण में किया गया.

Meeting for union ministers rally in Pokran, BJP workers given responsibilities
रेल मंत्री और जल शक्ति मंत्री की सभा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बांटी जिम्मेदारी

रेल मंत्री और जल शक्ति मंत्री की सभा को सफल बनाने को लेकर बीजेपी की बैठक

पोकरण. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की सभा 8 अप्रैल को पोकरण में आयोजित की जाएगी. इस सभा की तैयारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग काम की जिम्मेदारी देने के लिए एक बैठक का आयोजन पोकरण में किया गया.

पोकरण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन शुक्रवार को जैसलमेर भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा की अध्यक्षता में किया गया. पोकरण के सालमसागर तालाब स्थित सभा भवन में आयोजित इस बैठक में जैसलमेर में जनाक्रोश यात्रा, भाजपा के स्थापना दिवस, केन्द्रीय मंत्रियों की पोकरण में होने वाली सभा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई.

पढ़ेंःपोकरण में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, अनुजा विश्वनोई का जोरदार स्वागत

4 अप्रैल को जिला मुख्यालय जैसलमेर पर जनाक्रोश रैली की तैयारियों पर चर्चाएं करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई. 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर हर घर पर कमल का फूल बनाकर धूमधाम से मनाने का आह्वान किया गया. 8 अप्रैल को पोकरण में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की सभा को सफल बनाने के लिए चर्चा करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई.

पढ़ेंःभाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित: बीजेपी हर विधानसभा में निकालेगी जन आक्रोश यात्रा

बैठक में भाजपा नेता महंत प्रतापपुरी महाराज, पालिकाध्यक्ष मनीष पुरोहित, प्रधान भगवतसिंह तंवर, पूर्व विधायक शैंतानसिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, भाजपा नेता मदनसिंह राजमथाई ने अपने विचार रखे. वहीं किसान नेता जालमसिंह राठौड़ ने महेशों की ढ़ाणी के किसानों को लम्बे समय से क्लेम नहीं मिलने पर जमकर नाराजगी जाहिर की.

Last Updated : Mar 31, 2023, 7:54 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details