राजस्थान

rajasthan

Jaisalmer Desert Festival : पोकरण में आज से होगा अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव का आगाज, ये रहेगा खास

By

Published : Feb 2, 2023, 6:22 AM IST

जैसलमेर के पोकरण में आज से मरु महोत्सव का आगाज होने जा (Programs in Desert Festival) रहा है. इस दौरान कई लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे.

Jaisalmer Desert Festival
अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव

अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव को लेकर तैयारियां

पोकरण (जैसलमेर). भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले पोकरण में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव की शुरुआत होगी. इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. मरु महोत्सव के आयोजन को लेकर कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने कमान संभाल रखी है. इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिला कलेक्टर टीना डाबी, एसपी भंवरसिंह नाथावत सहित प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं.

जैसलमेर में प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव का आयोजन किया जाता है. पोकरण के पर्यटन व्यवसाय को पंख देने के उद्देश्य से वर्ष 2008, 2009, 2020 व 2022 में यहां मरु महोत्सव का आगाज किया गया. इस वर्ष भी पोकरण में आयोजित होने वाले मरु महोत्सव के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. महोत्सव का आगाज पोकरण के सालमसागर तालाब से शोभायात्रा के साथ किया जाएगा. शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए राउमावि मैदान पहुंचेगी.

पढ़ें. Maru Mahotsav 2023: कलेक्टर टीना डाबी ने दिया एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन : शोभायात्रा के दौरान रास्ते में कई लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी. साथ ही पारंपरिक गैर नृत्य भी किया जाएगा. शोभायात्रा में बीएसएफ के ऊंट भी शामिल होंगे. शोभायात्रा के राउमावि मैदान पहुंचने पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा. अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलित कर और बैलून उड़ाकर कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. महोत्सव के दौरान मिस्टर पोकरण, मिस पोकरण, रस्सा-कस्सी, मटका दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा.

पढ़ें. Camel Festival 2023 : ऊंटों के करतब और डांस देख पर्यटक हुए रोमांचित

दिन के कार्यक्रम में पद्मश्री अनवरखां बईया व पद्मश्री लखेखां सहित कई कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी. इसके साथ ही पहली बार मरु महोत्सव कार्यक्रम के दौरान काइट फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा. रात में सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन किया जाएगा. इसमें प्रसिद्ध संगीतकार मिलिंद गाबा, आस्था गिल, स्वरूपखान व सवाई भट की ओर से गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details