राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

क्या आप जानते हैं शिव की बाघ रुपी वेशभूषा का रहस्य

भगवान शिव भोलेनाथ हैं, वह छलकपट से एकदम दूर सृष्टि के सृजनकर्ता हैं. भगवान शिव बहुत ही रहस्यमयी हैं. वैसे ही शिव की वेशभूषा भी रहस्मयी है. शिव ने गले में नाग, मुंडमालाएं धारण की हुई हैं. इनके शीर्ष पर चंद्रमा और केशों में गंगा है. इन सभी के पीछे कुछ न कुछ रहस्य है. इसी तरह शिव वैसे तो शरीर पर भस्म धारण करते हैं, लेकिन शिव बाघ की खाल भी धारण किए हुए हैं. आज हम आपको शिव के वस्त्र के पीछे की कथा बताएंगे.

By

Published : Sep 30, 2019, 9:45 AM IST

Updated : Sep 30, 2019, 11:50 AM IST

tiger skin as a cloth, lord Shiva wear tiger skin, भगवान शिव भोलेनाथ, god shiva and vishnu story, jaipur news, jaipur latest news

जयपुर.हिरण्यकश्यप को मिले वरदान के चलते स्वयं विष्णु भगवान ने उसके संहार के लिए नृसिंह अवतार धारण किया था. हिरण्यकश्यप का वध तो हो गया, लेकिन नारायण का क्रोध इतना प्रचंड था कि उनके क्रोध से समस्त जगत भयभीत हो गया. सभी देवी- देवता तक कांपने लगे थे. तब समस्त देवगण शिव की शरण में पहुंचे और नृसिंह भगवान को शांत करने का आग्रह किया. तब नृसिंह भगवान का गुस्सा शांत करने के लिए शिव ने शरभ अवतार धारण किया.

भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं

भगवान शंकर का छठा अवतार है शरभावतार. लिंगपुराण में भी शिव के शरभ अवतार का वर्णन है. शरभ अवतार के बारे में मान्यता है कि यह एक ऐसा प्राणी था जो सिंह से भी बलशाली था व जिसके आठ पैर होते थे. शिव इस अवतार में गरूड़, सिंह और मनुष्य का मिश्रित रूप धारण करके प्रकट हुए और शरभ कहलाए.

शिव के छठे अवतार शरभ की कहानी

पढ़ें- आखिर क्यों रहते हैं शनि किसी राशि में पूरे ढाई साल

शिव भगवान शरभ रूप में भगवान नृसिंह के पास पहुंचे तथा उनसे आग्रह किया, लेकिन नृसिंह भगवान की क्रोध शांत नहीं हुआ. यह देखकर शरभ रूपी भगवान शिव अपनी पूंछ में नृसिंह को लपेटकर उड़ गए. शरभ नृसिंह भगवान पर चोंच से वार करने लगा. तब उनके वार से आहत होकर नृसिंह ने अपना शरीर त्यागने का निर्णय लिया. तब कहीं जाकर भगवान नृसिंह की क्रोधाग्नि शांत हुई थी.

नृसिंह को शांत करने लिया शिव ने लिया शरभ का रुप

पढे़ं- क्या आप जानते हैं नारायण के हाथों में चक्र कहां से आया

नृसिंह भगवान ने शिव के अवतार से क्षमा याचना कर अति विनम्र भाव से उनकी स्तुति की. उन्होंने शिव से निवेदन किया कि इनके चर्म को शिव अपने आसन के रूप में स्वीकार करें. इसके बाद नृसिंह भगवान विष्णु के तेज में मिल गए और शिव ने इनके चर्म को अपना आसन बना लिया. इसलिए ही शिव अपने शरीर पर इसी खाल को धारण किए हुए हैं. इस प्रकार भगवान शिव ने शरभ अवतार धारण कर भगवान नृसिंह की क्रोधाग्नि से सृष्टि की रक्षा की थी.

Last Updated : Sep 30, 2019, 11:50 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details