राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

Rajasthan Assemble Election 2023 : विधानसभा चुनाव में युवा वोट बैंक को लेकर एनएसयूआई ने बनाई ये खास रणनीति - etv bharat rajasthan news

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में युवा वोटर्स को अपनी ओर करने के लिए कांग्रेस पार्टी की स्टूडेंट विंग ने अपने नव घोषित महासचिव व सचिवों को 51 जिलों के प्रभारी की जिम्मेदारी दी है.

NSUI made in charge of 51 districts in Rajasthan
एनएसयूआई ने अपनाई ये रणनीति

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Oct 15, 2023, 4:39 PM IST

जयपुर.विधानसभा चुनाव सिर पर है. ऐसे में प्रदेश के छात्र संगठन भी एक्टिव मोड में हैं. कांग्रेस पार्टी युवाओं के वोट बैंक को अपनी झोली में डालने के लिए तमाम प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस पार्टी से संबद्ध स्टूडेंट विंग भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन यानी एनएसयूआई ने अपनी टीम को सभी जिलों में सक्रिय किया है. इस संबंध में रविवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी गुरजोत संधू ने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल महासचिव और सचिवों को संयुक्त रूप से एक-एक जिले का प्रभार सौंपा है.

राजस्थान में युवाओं का वोट बैंक जीत का बड़ा फैक्टर है. प्रदेश में इस बार 18 से 19 साल के 21.9 लाख वोटर ऐसे हैं जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे. कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस इन युवा मतदाताओं पर है. यही वजह है कि उन्होंने अपनी स्टूडेंट विंग एनएसयूआई को चुनाव से पहले सक्रिय कर दिया है. हाल ही में एनएसयूआई ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की थी, जिसमें 14 महासचिव और 28 सचिव शामिल किए गए थे. अब इन्हें प्रदेश के सभी जिलों में जिम्मेदारी सौंपी हैं. एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी गुरजोत संधू ने प्रदेश के 50 जिलों व साथ ही प्रदेश के 3 नव घोषित जिलों में से 1 में यानी कुल 51 जिलों में महासचिव और सचिवों को संयुक्त रूप से प्रभार सौंपा है. नई कार्यकारिणी में महासचिव को तीन से चार, जबकि सचिव को दो से तीन जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि युवा वोटर्स तक आसानी से पहुंच बनाया जा सके.

पढ़ें : Rajasthan Election 2023 : जोधपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच अचानक आम लोगों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत


इन्हें सौंपा गया जिलों का प्रभार

जिला - महासचिव - सचिव

  1. अजमेर - महावीर गुर्जर - राधा रमन कुम्भज
  2. अनूपगढ़ - धर्मवीर लंबा - रोहित जावा
  3. अलवर - संजय चौधरी - राजकुमार बैरवा
  4. उदयपुर - रितु बराला - जितेंद्र मीणा
  5. करौली - जितेंद्र कुमार मीणा - दिलखुश मीणा
  6. कुचामन - आफताब गौरा - उत्तम सिंह देवड़ा
  7. केकड़ी - दुष्यंत शर्मा - भूपेंद्र सिंह
  8. कोटपूतली-बहरोड - संजय चौधरी - महावीर पोसवाल
  9. कोटा - महावीर गुर्जर - बृजेश सेन, जितेंद्र मीणा
  10. खैरथल-तिजारा - संजय चौधरी - राजकुमार बैरवा
  11. गंगापुर सिटी - अब्दुल फरहान - दिलखुश मीणा
  12. चित्तौड़गढ़ - रितु बराला - शिवराज सिंह चौहान
  13. चूरू - शिवप्रीत सिंह - दीपक पांडे
  14. जयपुर - संजय चौधरी - अमान खान, सुखदेव सिलारी
  15. जालौर - बबलू सोलंकी - भेराराम पटेल
  16. जैसलमेर - गणपत पटेल - दिलीप प्रजापत, सोमराज बिश्नोई
  17. जोधपुर - गणपत पटेल - राजेंद्र सिंह जाखोड़ा
  18. झालावाड़ - दुष्यंत शर्मा - तनिष्क धनोरिया
  19. झुंझुनू - आफताब गौरा - अंकित चौधरी
  20. टोंक - अब्दुल फरहान - भूपेंद्र सिंह
  21. डीग - जितेंद्र कुमार मीणा - इकबाल खान
  22. डीडवाना - आफताब गौरा - सतीश सुंडा
  23. डूंगरपुर - ओमा चौधरी - अरविंद तोमर
  24. दूदू - संजय चौधरी - राधा रमन कुंभज
  25. दौसा - जितेंद्र कुमार मीणा - अमीषा मीणा
  26. धौलपुर - जितेंद्र कुमार मीणा - लोकेश सोगरवाल
  27. नागौर - रोहित बाना - दीपक पांडे
  28. नीम का थाना - शिवप्रीत सिंह - अंकित चौधरी
  29. पाली - कांता ग्वाल - पुखराज विश्नोई, अंकित चौधरी
  30. प्रतापगढ़ - ओमा चौधरी - अरविंद तोमर
  31. फलौदी - गणपत पटेल - सोमराज बिश्नोई
  32. बांसवाड़ा - ओमा चौधरी - शिवराज सिंह चौहान
  33. बाड़मेर - कांता ग्वाला - रामलाल बिश्नोई
  34. बारां - दुष्यंत शर्मा - बृजेश सेन
  35. बालोतरा - कांता ग्वाला - रामलाल बिश्नोई
  36. बीकानेर - धर्मवीर लांबा - रोहित जावा
  37. बूंदी - महावीर गुर्जर - तनिष्क धनोरिया
  38. ब्यावर - महावीर गुर्जर - उत्तम सिंह
  39. भरतपुर - जितेंद्र मीणा - अमीषा मीना
  40. भीलवाड़ा - महावीर गुर्जर - जितेंद्र मीणा
  41. मालपुरा - आफताब गौरा - इब्राहिम नागोरी
  42. राजसमंद - रितु बराला - शिवराज सिंह चौहान
  43. शाहपुरा - दुष्यंत शर्मा - जितेंद्र मीणा
  44. श्रीगंगानगर - रोहित बाना - दुष्यंत जांदू
  45. सलूंबर - रितु बराला - शिवराज सिंह चौहान
  46. सवाई माधोपुर - अब्दुल फरहान - इब्राहिम नागोरी
  47. सांचौर - बबलू सोलंकी - ओम सिंह देवासी
  48. सीकर - शिवप्रीत सिंह - सतीश सुंडा
  49. सिरोही - बबलू सोलंकी - ओम सिंह
  50. सुजानगढ़ - रोहित बाना - दीपक पांडे
  51. हनुमानगढ़ - धर्मवीर लांबा - ईशान वीर

ABOUT THE AUTHOR

...view details